रांची: रांची नगर निगम के एक पदाधिकारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इसके बाद निगम कार्यालय को 13 अगस्त तक के लिए बंद कर दिया गया है.
इस दौरान सभी कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम में रहेंगे. कार्यालय के काम घर से ही निपटाएंगे. नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है.

