BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रांची में मर्डर का शतक, 170 घंटे बाद भी गहना घर में फायरिंग करने वाले अपराधियों का सुराग नहीं

by bnnbharat.com
October 21, 2019
in Uncategorized
रांची में मर्डर का शतक, 170 घंटे बाद भी गहना घर में फायरिंग करने वाले अपराधियों का सुराग नहीं

Murder century in Ranchi, even after 170 hours, there is no clue of criminals firing in jewel house

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः राजधानी रांची में मर्डर का शतक पूरा हो गया है. जनवरी से लेकर 21 अक्तूबर तक राजधानी और आस-पास के क्षेत्रों में 108 मर्डर हो चुके हैं. 14 अक्तूबर को दोपहर डेढ़ बजे लालपुर स्थित गहना घर ज्वेलरी शॉप में अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. वह भी लालपुर थाने से महज 500 मीटर की दूरी में अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया और फिल्मी स्टाइल में आराम से निकलते बने. इस घटना में दो सगे भाई रोहित खिरवाल और राहुल खिरवाल को गोली लगी. फिलहाल इनका इलाज दिल्ली में चल रहा है. घटना के 170 घंटे बीत जाने के बाद भी अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. पुलिस प्रशासन सिर्फ लाठी ही पीट रही है. अब इस घटना के विरोध में झारखंड चैंबर के बैनर तले व्यवसायी भी आंदोलन में कूद गए हैं.

राजधानी में मर्डर, दुष्कर्म, अपहरण, डकैती व नक्सल की हो चुकी हैं 369 घटनाएं

जनवरी से लेकर 21 अक्तूबर तक राजधानी में मर्डर, दुष्कर्म, अपहरण, डकैती व नक्सल की 369 घटनाएं हो चुकी है. मर्डर की 107, दुष्कर्म की 108, अपहरण की 134, डकैती की चार और नक्सल की 16 घटनाएं हो चुकी हैं. वहीं रांची पुलिस के अनुसार जनवरी से अब तक 2248 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. अपराधियों से 82 हथियार भी बरामद किए गए हैं. जिसमें एके 47, एके 56 सहित अन्य हथियार शामिल हैं. नक्सली संगठनों के 11 उग्रवादियों को भी गिरफ्तार किया है.

एसआइटी का भी किया गया है गठन

चोरी की घटनाओं पर रोक थाम के लिए एसआइटी का भी किया गया है. एसआइटी में डीएसपी रैंक के तीन अफसर और इंस्पेक्टर रैंक के चार पुलिस अधिकारी के अलावा तकनीकी शाखा की टीम को शामिल किया गया है. एसएसपी ने राजधानी और आसपास के इलाकों में लगभग 300 चोरों की सूची भी तैयार की है. एसआइटी लिस्ट में शामिल लोगों का सत्यापन संबंधित थाना के पुलिस बल करेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हीरो से लेकर टीवीएस दे रहा है, टू-वीलर्स पर बम्पर छूट

Next Post

अयोध्या केस के फैसले को लेकर आतंकी हमले की आशंका

Next Post
अयोध्या केस के फैसले को लेकर आतंकी हमले की आशंका

अयोध्या केस के फैसले को लेकर आतंकी हमले की आशंका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d