BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ECLकर्मी की साजिश के तहत की गई हत्या, मृतक की पत्नी ने चिरकुंडा थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी

by bnnbharat.com
March 24, 2021
in Uncategorized
ECLकर्मी की साजिश के तहत की गई हत्या, मृतक की पत्नी ने चिरकुंडा थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी
Share on FacebookShare on Twitter

धनबादः कुमारधुबी कोलियरी निवासी ईसीएल कर्मी राहुल कुमार की बराकर नदी में हुई मौत के मामले को लेकर उसकी पत्नी प्रिया कुमारी ने हत्या की प्राथमिकी चिरकुंडा थाना में दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया कि पति को साजिश के तहत खिलाया पिलाया गया और उन्हीं की गाड़ी में बंद कर बराकर नदी में धकेल दिया गया। इससे उनकी मृत्यु हो गई। प्रिया कुमारी ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि पति श्यामपुर बी कोलियरी में कार्यरत थे। 21 मार्च को वह उसके मायके मैथन मोड़ शंकर टॉकीज आए थे। करीब 3.45 बजे किसी ने उन्हें फोन कर बुलाया तो वह चले गए। रात में करीब 11.30 बजे जब उनसे बात हुई तो वे नशे में प्रतीत हुए। उनके साथ तीन-चार लोगों की आवाज आ रही थी जो कह रहे थे कि आज पूरा खा पी लो, दोबारा मौका मिलेगा या नहीं। दोबारा फोन कर पूछी कहां हैं तो उधर से सही-सही उत्तर नहीं मिला। सुबह पिता नागेंद्र कुमार को पता चला कि उसके पति की कार बराकर नदी में डूबी हुई है। हमलोग जब वहां पर पहुंचे तो पुलिस व अन्य लोगों की मदद से पति व कार को निकाला गया। डॉक्टर के पास ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया।
राहुल कुमार के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम किया गया। इसमें विसरा सुरक्षित रखा गया है। चर्चा है कि पेट में अल्कोहल का अंश मिला है। शाम को राहुल का अंतिम संस्कार कुमारधुबी कोलियरी स्थित बराकर नदी श्मशान में किया गया। पांच साल के बेटे शिवयांश ने मुखाग्नि दी।
चिरकुंडा पुलिस ईसीएल कर्मी राहुल कुमार की मौत के मामले में उसके तीन दोस्त विकास नोनियां, शहबाज व विक्रम को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। विक्रम करीबी दोस्त और विकास व शहबाज ईसीएल कर्मी हैं। तीनों का मोबाइल कॉल डिटेल खंगाला जा रहा है।
राहुल कुमार के ससुर भाकपा माले नेता नागेंद्र कुमार ने बताया कि बराकर नदी में जिस जगह घटना घटी उसके पास बारुद घर है। उसमें रात्रि प्रहरी रहता है। उसने रविवार रात बराकर नदी की तरफ राहुल की कार को जाते देखा था। राहुल की कार गुजरने के कुछ देर बार एक बंगाल नंबर की गाड़ी पीछे से उसी ओर गई। बंगाल की कार कुछ देर बाद लौट गई, लेकिन राहुल की कार नहीं लौटी। गार्ड ने इसकी सूचना चिरकुंडा पुलिस को भी दी है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त

Next Post

सांसद बीडी राम कोरोना पॉजिटिव हुए

Next Post
सांसद बीडी राम कोरोना पॉजिटिव हुए

सांसद बीडी राम कोरोना पॉजिटिव हुए

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d