BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नशे की हालत में चाचा, चाची और चचेरे भाई पर जानलेवा हमला

by bnnbharat.com
March 30, 2021
in समाचार
नशे की हालत में चाचा, चाची और चचेरे भाई पर जानलेवा हमला
Share on FacebookShare on Twitter

आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा

लोहरदगा:- लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र के बरवाटोली गांव में सोमवार को एक युवक ने नशे की हालत में अपने चाचा, चाची और चचेर भाई पर जानलेवा हमला कर दिया. युवक तीनों को कुल्हाड़ी से मारना चाहता था. इस दौरान चचेरी भाभी ने अपने दो बच्चों के साथ भागकर जान बचाई. घटना के बाद गांव वालों ने आरोपी की जमकर पिटाई की. इसके बाद आरोपी समेत तीनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां से सभी को रांची के रिम्स में रेफर कर दिया. 

जानकारी के मुताबिक, आरोपी कृष्णा महतो ने अपने सगे चाचा जगदीश महतो, चाची शांति देवी, चचरे भाई अशोक महतो को गंभीर रूप से घायल कर दिया. कृष्णा के हमले से बची उसकी चचेरी भाभी लालंती देवी ने बताया कि सभी खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे. इसी बीच रात 8 बजे शराब के नशे में धुत कृष्णा कुल्हाड़ी से वारकर घर के एल्वेस्टर को क्षतिग्रस्त करने लगा. वो घर के दरवाजा को तोड़ अंदर घुस गया और सास, ससुर व मेरे पति पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया.लालंती देवी के अनुसार, कृष्णा कुल्हाड़ी लेकर मुझे और मेरे दो बच्चों को मारने के लिए भी दौड़ पड़ा. लेकिन नशे के करण वो वहीं पर गिर गया. मैं बच्चों लेकर दूसरे के घर में छिप गई. शोर सुन ग्रामीण पहुंचे और किसी तरह कृष्णा को पकड़ा. घटना की वजह को लेकर परिजन कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं. वहीं, कुछ लोगों ने बताया कि कृष्णा महतो का अपने चाचा-चाची से कुछ वर्षों से जमीन का विवाद चल रहा है. यह घटना लोहरदगा के कुड़ू और लातेहार के चंदवा थाने की सीमा पर हुई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मधुपुर उपचुनावः बीजेपी प्रत्याशी गंगा नारायण ने पर्चा भरा, मंत्री हफीजुल अंसारी से होगा मुकाबला

Next Post

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अघोर पीठ पर रंगोत्सव

Next Post
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अघोर पीठ पर रंगोत्सव

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अघोर पीठ पर रंगोत्सव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d