BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने टाली कुबार्नी , पेश की सद्भावना की मिसाल

by bnnbharat.com
August 12, 2019
in समाचार
बिहार में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने टाली  कुबार्नी , पेश की सद्भावना की मिसाल
Share on FacebookShare on Twitter

मुजफ्फरपुर : एक ओर जहां ईद-उल-अजहा (बकरीद) मनाया जा रहा है तो वहीँ दूसरी ओर सावन की आखिरी सोमवारी भी है.
बिहार में सुरक्षा प्रबंध की मुकम्मल व्यवस्था की गई है, वहीं बिहार के मुजफ्फरपुर के छाता बाजार के मुस्लिम परिवारों ने सांप्रदायिक सद्भाव की अनूठी मिसाल पेश करते हुए समाज में शांति का संदेश दिया है. यहां के मुस्लिम परिवारों ने बकरीद और सावन का अंतिम सोमवार एक ही दिन पड़ने के कारण कुबार्नी को एक दिन के लिए टालने का फैसला लिया है. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने 13 अगस्त (मंगलवार) को कुबार्नी देने का सामूहिक फैसला लिया है.

Also Read This: UP में ओला कैब ड्राइवर की हत्या ,5 गिरफ्तार

छाता बाजार स्थित गरीबनाथ मंदिर में सावन के सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की पूजा करने पहुंचते हैं. यहीं पर एक मस्जिद भी है। मस्जिद से भी सार्वजनिक रूप से इस निर्णय की घोषणा की गई है.

छाता बाजार मस्जिद के इमाम मौलाना सईदुज्जमां ने कहा कि यहां आसपास करीब 25 से 30 मुस्लिम परिवारों के लोग रहते हैं. इनमें से अधिकांश परिवारों ने यहां कुबार्नी के लिए बकरा पहले से खरीद रखा है, लेकिन अब बकरीद की कुबार्नी सोमवार की जगह मंगलवार को की जाएगी.

उन्होंने कहा, “मुस्लिम परिवार वालों के कुबार्नी देने के बाद मंदिर में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता, इस कारण यह फैसला लिया गया. यह फैसला भाईचारा और सामाजिक सौहार्द के लिए सबकी रजामंदी से लिया गया है. ”

उन्होंने कहा कि बकरीद के मौके पर तीन दिनों तक कुबार्नी दी जा सकती है, इसलिए किसी को कहीं कोई परेशानी नहीं हुई.

मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष दिलशाद अहमद भी मानते हैं कि इस फैसले से समाज में अमन चैन का संदेश गया है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सोमवार को बकरीद की नमाज अपने पूर्व निर्धारित समय पर अता की गई.

उल्लेखनीय है कि सावन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु गरीबनाथ मंदिर पंहुचते हैं और भगवान की पूजा-अर्चना करते हैं.  सावन के सोमवार को मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या एक लाख तक पहुंच जाती है. यहां बड़ी संख्या में कांवड़िये भी पहुंचते हैं और भगवान शंकर का जलाभिषेक करते हैं.

माना जा रहा है कि यह पहला मौका है कि बकरीद और सावन महीने का सोमवार एक ही दिन पड़ा हो.

बहरहाल, मुस्लिम परिवारों के इस निर्णय की हर तरफ प्रशंसा हो रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बंधक मुक्त होकर बकरीद के दिन रांची पहुंचा मो. मुफीज, मुख्यमंत्री की पहल का असर

Next Post

कोहली ने तोड़ा लारा का रिकॉर्ड

Next Post
कोहली ने तोड़ा लारा का रिकॉर्ड

कोहली ने तोड़ा लारा का रिकॉर्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d