BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गोद लिए हिंदू बेटे के सिर मुस्लिम पिता ने बांधा सेहरा

by bnnbharat.com
March 24, 2021
in समाचार
गोद लिए हिंदू बेटे के सिर मुस्लिम पिता ने बांधा सेहरा
Share on FacebookShare on Twitter

यूपीः उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सामाजिक-धार्मिक सौहार्द का एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है जो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. वर्तमान परिवेश में हिंदू-मुस्लिम भेदभाव से ऊपर उठकर गाजीपुर के मोहम्मद शेर खान ने अपने अनाथ हिंदू बेटे के सिर पर सेहरा बांधकर मिसाल पेश की है. उन्होंने 16 वर्ष पहले अपनाए हिंदू बच्चे को पहले तो अच्छी परवरिश दी, और अब पूरे हिंदू रीति-रिवाज के साथ सोमवार को धूमधाम से उसकी शादी भी कर दी. क्षेत्र में ये शादी चर्चा का विषय बनी हुई है और यह उन लोगों के लिए आइना है जो सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने में पीछे नहीं रहते.
मुस्लिम पिता का हिंदू बेटे के सिर पर सेहरा बांधने का ये अनूठा मामला पूर्वांचल के गाजीपुर जिले में गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा ब्लॉक में स्थि‍त बारा गांव का है. यहां के निवासी पप्पू के बचपन में ही सिर से मां-बाप का साया उठ गया था. उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं था. तब शेर खान ने पप्पू को अपनाया और पाल-पोसकर बड़ा किया. अब पूरे हिंदू रीति-रिवाज के साथ सोमवार 22 मार्च को पप्पू की शादी कराई. बाकायदा बैंड बाजे के साथ बारात लड़की वालों के घर पहुंची, जिसमें शेर खान की पत्नी और स्थानीय लोगों ने भी शिरकत की. इस शादी के बाद बुजुर्ग शेर खान ने खुशी भी व्यक्त की है.
जब पप्पू अना‍थ हुआ तो एक बिन मां-बाप के लड़के को देखकर शेर खान को दया आई. उन्होंने पप्पू को गोद ले लिया. शेर खान की इस ख्वाहिश पर उनके घरवालों को भी किसी प्रकार की आपत्ति नहीं थी. शेर खान ने पप्पू को अच्छी शिक्षा दिलाई. जब पप्पू की शादी की उम्र हुई तो उसकी इच्छानुसार उन्होंने उसका विवाह पूरे हिंदू रीति-रिवाज से करवाया.
बारा गांव के रहने वाले बहादुर राम, जो शेर खान के जानने वाले भी हैं, उन्होंने उतरौली गांव के रहने वाले भगवान राम की पुत्री कश्मीरा से पप्पू की शादी तय कराई. शेर खान के परिवार ने भी भरपूर रस्म अदायगी की. बताया जा रहा है कि अब तक पप्पू मोहम्मद शेर खान के साथ ही उनके मकान में रहता था, लेकिन अब शेर खान ने पप्पू को उनकी पुरानी झोपड़ी के स्थान पर एक कमरा बनवा दिया है, जहां पप्पू अपनी पत्नी के साथ रहेंगे. फिलहाल इस शादी की चर्चा खूब है और लोग इसकी तारीफ भी खूब कर रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अब योगी के मंत्री को हुई अजान से दिक्कत, बोले- पूजा करने में होती है समस्या

Next Post

फुटपाथ पर परिवार संग रहने को मजबूर नेशनल हॉकी प्लेयर, प्राधिकरण ने सील किया है मकान

Next Post
फुटपाथ पर परिवार संग रहने को मजबूर नेशनल हॉकी प्लेयर, प्राधिकरण ने सील किया है मकान

फुटपाथ पर परिवार संग रहने को मजबूर नेशनल हॉकी प्लेयर, प्राधिकरण ने सील किया है मकान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d