BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुस्लिम लीग के नेता ने किया मंदिर दर्शन, सुन्नी संगठन नाराज

by bnnbharat.com
March 19, 2021
in समाचार
मुस्लिम लीग के नेता ने किया मंदिर दर्शन, सुन्नी संगठन नाराज
Share on FacebookShare on Twitter

केरल : केरल में गुरुवायुर विधानसभा सीट पर मुस्लिम लीग के प्रत्याशी केएनए खादर श्रीकृष्ण मंदिर में दर्शन कर सुर्खियां बटोर रहे हैं. दिलचस्प है कि खादर ने मंदिर दर्शन के साथ अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की है. उन्होंने कहा है कि-मेरा भरोसा है कि भगवान गुरुवायुरप्पन भोग स्वीकार करेंगे. मुझे भरोसा है कि उन्होंने मुझे आशीर्वाद दिया है.

मंदिर दर्शन के दौरान खादर ने भी सामान्य लोगों की तरह दर्शन किए. उन्होंने साफ किया-हम भगवान के सामने प्रार्थना करते हैं. इसमें कुछ भी गलत नहीं है. हम सभी समुदायों के धार्मिक स्थलों का सम्मान करते हैं. मैं मनथला की जुमा मस्जिद भी गया था. इसके अलावा मैं पालायुर चर्च में भी गया था. ईश्वर एक है और इस बात की पुष्टि वेद भी करते हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर जिस इलाके में स्थित है वो उसके विकास के लिए काम करेंगे. इस बीच एक रिपोर्ट के मुताबिक कुछ मुस्लिम संगठनों ने खादर के इस कदम की आलोचना भी है. मुस्लिम संगठनों ने कहा कि खुद सेकुलर दिखाने के लिए हिंदू देवी देवताओं की पूजा को स्वीकार नहीं किया जा सकता.

रिपोर्ट के मुताबिक सुन्नी युवजन संघम के राज्य सेक्रेटरी अब्दुल हमीद फैजी ने कहा है कि एक मुस्लिम नेता का मंदिर जाना और पूजा करना धार्मिक मान्यताओं के हिसाब से गलत है. उन्होंने कहा कि अगर धर्मनिरपेक्षता दिखाने के लिए गैरमुस्लिम मान्यताओं को मानना पड़े तो ऐसा सेकुलरिजम हमें नहीं चाहिए. इसके अलावा केरल सुन्नी फेडरेशन के नेता ओनमपिल्ली मोहम्मद फैजी ने भी खादर के कदम की आलोचना की है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिग्गज क्रिकेटर क्रिस गेल ने PM मोदी का खास अंदाज में किया धन्यवाद

Next Post

12 घंटे के अंदर धराए दरोगा पर गोली चलाने वाले दोनों अपराधी

Next Post
12 घंटे  के अंदर धराए दरोगा पर गोली चलाने वाले दोनों अपराधी

12 घंटे के अंदर धराए दरोगा पर गोली चलाने वाले दोनों अपराधी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d