BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुस्लिम महिलाएं बुर्का पहनती हैं, क्योंकि वो शूर्पणखा वंशज है: रघुराज सिंह

by bnnbharat.com
February 10, 2020
in समाचार
मुस्लिम महिलाएं बुर्का पहनती हैं, क्योंकि वो शूर्पणखा वंशज है: रघुराज सिंह

मुस्लिम महिलाएं बुर्का पहनती हैं, क्योंकि वो शूर्पणखा वंशज है: रघुराज सिंह

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मंत्री रघुराज सिंह ने बुर्का पहनने को लेकर विवादित टिपण्णी की है. रघुराज सिंह ने बुर्का पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए कहा कि मुस्लिम महिलाएं रावण की बहन शूर्पणखा का वंशज बताया है. उन्होंने कहा टमुस्लिम महिलाएं बुर्का इसलिए पहनती हैं क्योंकि वे रावण की बहन शूर्पणखा की वंशज हैं.’

सोमवार को रघुराज सिंह ने कहा, ‘अरब से भारत में बुर्का पहनने की प्रथा आई है. इसकी आड़ में मुस्लिम महिलाएं अपना चेहरा छिपाती हैं, क्योंकि लक्ष्मण ने शूर्पणखा के नाक काट दिए थे. इसके बाद वह बुर्का पहनकर वहां से गई थी. केवल राक्षसों के वंशज ही बुर्का पहन सकते हैं. कोई भी सामान्य व्यक्ति बुर्का नहीं पहन सकता. मैं देश की सरकार से भी बुर्का पर प्रतिबंध लगाने की अपील करूंगा, क्योंकि बुर्का पहनकर आतंकवादी हमारे देश में घुस जाते हैं. इसलिए मेरे साथी नागरिकों हमें एकजुट होना होगा, क्योंकि इन गुंडों को खत्म करना आवश्यक है.’

इतना ही नहीं सिंह ने यह भी कहा कि श्रीलंका में बुर्का पर प्रतिबंध है. इसके लिहाजा भी हमें इस पर प्रतिबंध लगना चाहिए. सबके खुले में रहने से लोगों की आसानी से पहचान होती कि कौन आतंकी है और कौन नहीं.

बीते महीने सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारे लगाने वाले को जिंदा दफनाने की धमकी दे डाली थी. नागरिक संशोधन कानून के समर्थन में एक रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने रविवार को कहा था, ”ये मुट्ठी भर लोग, केवल एक परसेंट लोग, हमारा पैसा देश का पैसा, टैक्स का पैसा खाकर बेईमान, तुम मुर्दाबाद करोगे योगी और मोदी को! हम तुम को जिंदा दफन कर देंगे. मोदी-योगी देश और प्रदेश को चलाएंगे और ऐसे ही चलाएंगे, जैसे चला रहे हैं.”

नागरिकता संशोधन कानून प्रचार प्रसार के लिए नुमाइश मैदान में सभा हुई थी जिसमें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शिरकत की थी. मौर्य से पहले रघुराज सिंह ने मंच संभाला था. सिंह ने कहा, ”तुम दाऊद इब्राहीम का पैसा लेकर हमारे अधिकारियों को घेरोगे, हम घेरने नहीं देंगे. पटक पटक के मारेंगे.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जानें किन लोगों को हो सकता है दूध के साथ केला खाने का नुकसान

Next Post

मैट्रिक-इंटर परीक्षा आज से, 621384 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Next Post
मैट्रिक-इंटर परीक्षा आज से, 621384 परीक्षार्थी होंगे शामिल

मैट्रिक-इंटर परीक्षा आज से, 621384 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d