BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आपसी विवाद: महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत, हिरासत में पति और ससुर, देवर फरार

by bnnbharat.com
April 20, 2021
in समाचार
मुंबई सीरियल बम धमाकों के दोषी नूर मोहम्मद खान की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

पलामू: पलामू जिले के हैदरनगर थाना के बाजार से सटे बरवाडीह गांव की एक महिला रूबी देवी (35) की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गई. पति व ससुराल पक्ष के लोगों ने आनन फानन में पुलिस को बिना सूचना दिए ही स्थानीय शमशान घाट पर महिला के शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया.

बता दें कि घटना सोमवार की देर रात की है. जब पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो महिला के ससुर सोहराई साव और पति संजय साव को हिरासत में लेकर थाना ले आई. देवर छोटू लाल साव फरार है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि रूबी देवी अपने पति के साथ डालटनगंज में रहती थी. सोमवार की देर शाम पति संजय साव से किसी बात पर विवाद हो गया. इससे रूबी देवी ने गुस्से में जहरीला पदार्थ खा लिया.

पति संजय साव व कुछ परिजन गंभीर स्थिति में रूबी को लेकर हैदरनगर बाजार के एक निजी क्लीनिक में पहुंचे. पर डॉक्टर ने रूबी देवी को सरकारी अस्पताल में जाने को कहा.

संजय साव टेंपो से रूबी को लेकर हुसैनाबाद अस्पताल पहुंचा. यहां डॉक्टर ने रूबी देवी को यह कहते हुए भर्ती नहीं किया कि पहले पुलिस को इसकी सूचना दो, इसके बाद ही इलाज किया जाएगा. इसके बाद संजय ने हुसैनाबाद के ही एक निजी क्लीनिक में महिला का इलाज कराया. जहां उसकी मौत हो गई.

बता दें कि रूबी देवी की संजय साव के साथ 13 साल पहले शादी हुई थी. रूबी के दो पुत्र व एक पुत्री भी हैं. रात में ही रूबी के मामा द्वारा हैदरनगर थाना को घटना की सूचना दी गई. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मौसम अलर्ट: छाए रहेंगे बादल, गर्जन के साथ हो सकती है बारिश

Next Post

वैक्सीनेशन की बढ़ेगी रफ्तार, कोविडशील्ड और कोवैक्सीन को दिया गया 2 महीने का एडवांस

Next Post
इंटरपोल ने चीन और दक्षिण अफ्रीका में नकली कोरोना वैक्सीन का किया भंडाफोड़

वैक्सीनेशन की बढ़ेगी रफ्तार, कोविडशील्ड और कोवैक्सीन को दिया गया 2 महीने का एडवांस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d