BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुजफ्फरपुर: शहरी क्षेत्र में बने 23 और कंटेनमेंट जोन, जानें किन क्षेत्रों को किया गया प्रतिबंधित

by bnnbharat.com
July 24, 2020
in Uncategorized
मुजफ्फरपुर: शहरी क्षेत्र में बने 23 और कंटेनमेंट जोन, जानें किन क्षेत्रों को किया गया प्रतिबंधित
Share on FacebookShare on Twitter

मुजफ्फरपुर: कंटेंनमेंट जाने बनाए जाने को लेकर एसडीओ पूर्वी डॉ. कुंदन कुमार ने गुरुवार को आदेश जारी किया है. इसके अनुसार इन क्षेत्रों के सभी प्रवेश द्वार को शुक्रवार से अगले आदेश तक के लिए सील कर दिया जाएगा. इन क्षेत्रों में आने-जाने के लिए एकमात्र रास्ता होगा. यहां से किसी भी बाहर व्यक्ति का प्रवेश नहीं होगा. वहीं इमरजेंसी चिकित्सा की स्थिति में संबंधित व्यक्ति को अस्पताल तक पहुंचाने में यहां तैनात मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी सहायता करेंगे. कंटेनमेंट जोन में कई सरकारी कार्यालय होने से पदाधिकारी व कर्मचारियों को पहचान-पत्र के आधार पर प्रवेश मिल सकेगा.

इन स्थानों को बनाया गया कंटेनमेंट जोन

सीजेएम कार्यालय के आसपास का क्षेत्र, चंदवारा, दामुचक, डोकरामा, गोलारोड, इमलीचट्टी वार्ड संख्या पांच, कलमबाग चौक व आसपास का क्षेत्र, मालीघाट, मझौलिया (अहियापुर), मुबारकपुर, पुलिस लाइन व आसपास का क्षेत्र, शेरपुर, अहियापुर में एसकेएमसीएच के पास, एसएसपी आवास के आसपास, मुशहरी वार्ड नंबर 15, जीरोमाइल शेखपुर, बालूघाट के आसपास का क्षेत्र.

इन क्षेत्रों में मिले कोरोना संक्रमित

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले सप्ताह शहरी क्षेत्र व प्रखंडों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्धि हुई है. इसमें एसएसपी आवास के आसपास के क्षेत्र में पांच, पुलिस लाइन व आसपास क्षेत्र में दस, एसकेएमसीएच के पास दस, गोलारोड में छह लोग कोरोना संक्रमित मिले थे. इसके बाद इन क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है. मुशहरी के सीओ को मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त किया गया है. वहीं संबंधित थाना से पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त होंगे.

कोरोना संक्रमित मरीजों के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन की तरफ से जिले के और 23 जगहों पर कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा. उक्त बातें गुरुवार की शाम बैठक में डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने कही. उन्होंने कहा कि बनाये गए सभी कंटेनमेंट जोन में शुक्रवार से और सख्ती बरती जाएगी. इसको लेकर पदाधिकारियों को कई बिंदुओं पर निर्देश दिया. सभी कंटेनमेंट जोन में स्क्रीनिंग के साथ प्रत्येक घर से सैंपल लेकर जांच में भेजा जाएगा. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया. बैठक में एसएसपी जयंत कांत, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी समेत अन्य शामिल थे. वहीं मुजफ्फरपुर DM ने देर रात साहू रोड को भी कंटेनमेंट जोन बनाने की बात कही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

निरसा थाना प्रभारी कोरोना पॉजिटिव, थाना सील

Next Post

गैस सिलेंडर में आग लगने से पति-पत्नी झुलसे

Next Post
गैस सिलेंडर में आग लगने से पति-पत्नी झुलसे

गैस सिलेंडर में आग लगने से पति-पत्नी झुलसे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d