BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुजफ्फरपुर बालिका गृह: बृजेश ठाकुर सहित 19 दोषियों को सुनाई जानी थी सजा, टली सुनवाई

by bnnbharat.com
January 28, 2020
in समाचार
मुजफ्फरपुर बालिका गृह: बृजेश ठाकुर सहित 19 दोषियों को सुनाई जानी थी सजा, टली सुनवाई
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:   मुजफ्फरपुर के चर्चित बालिका गृह मामले पर दिल्ली की साकेत कोर्ट ने सुनवाई को स्थगित कर दिया क्योंकि संबंधित न्यायाधीश अवकाश पर हैं. आज बृजेश ठाकपर सहित 19 दोषियों को सजा सुनाई जानी थी. अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सौरभ कुलश्रेष्ठ सजा के बिंदु पर सुनवाई करनी थी. वर्तमान में सभी दोषी तिहाड़ जेल में बंद हैं.

इससे पहले 20 जनवरी को हुई सुनवाई में अदालत ने दोषियों को पॉक्सो कानून के तहत गंभीर लैंगिक हमले व सामूहिक दुष्कर्म का दोषी पाया था. इससे पहले 30 मार्च, 2019 को अदालत ने बृजेश ठाकुर सहित अन्य के खिलाफ दुष्कर्म और नाबालिगों के यौन शोषण का आपराधिक षडयंत्र रचने के आरोप तय किए थे.

सभी आरोपियों पर बलात्कार, यौन उत्पीड़न, नाबालिगों को नशा देने, आपराधिक धमकी समेत अन्य अपराधों के तहत मुकदमा चलाया गया था. अदालत ने बृजेश और बालिका गृह के कर्मचारियों के साथ ही सरकार के समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को आपराधिक साजिश रचने, कर्तव्य में लापरवाही और उत्पीड़न की जानकारी देने में विफल रहने का दोषी ठहराया था.

अदालत ने सीबीआआई के वकील और 20 आरोपियों की आखिरी दलीलें सुनने के बाद 30 सितंबर 2019 को फैसला सुरक्षित रख लिया था. इस दौरान कुछ कारणों की वजह से दोषी ठहराने के बिंदु पर सुनवाई के लिए अदालत को तीन बार तारीख बढ़ानी पड़ी थी. चौथी तारीख में अदालत ने बृजेश सहित 19 लोगों को दोषी ठहराया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बुमराह की गेंदबाजी को समझना मुश्किल है: बल्लेबाज सीफर्ट

Next Post

पतना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में “राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस” को लेकर हुई बैठक

Next Post
पतना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में “राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस” को लेकर हुई बैठक

पतना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में "राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस" को लेकर हुई बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d