BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नौकरी से वेतन तक की My IAF एप से मिनटों में मिलेगी जानकारी, भारतीय वायु सेना ने किया लॉन्च

by bnnbharat.com
August 25, 2020
in समाचार
नौकरी से वेतन तक की My IAF एप से मिनटों में मिलेगी जानकारी, भारतीय वायु सेना ने किया लॉन्च
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  भारतीय वायु सेना ने एक मोबाइल एप्लिकेशन My IAF शुरू किया है. इस एप में वायुसेना से कैरियर संबंधित जानकारी और नौकरी का विवरण मिल सकेगा. इस एप में उम्मीदवारों को अधिकारी और एयरमैन दोनों पदों के लिए चयन प्रक्रिया, प्रशिक्षण पाठ्यक्रम, वेतन और अन्य जानकारी आसानी से मिल सकेंगी.

My IAF एप को भारतीय वायुसेना के अध्यक्ष एयर मार्शल आरकेएस भदौरिया की अगुवाई में लॉन्च किया गया. इस एप को डिजिटल इंडिया मुहिम के तहत लॉन्च किया गया है. भारतीय सेना के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस एप के लॉन्च की जानकारी दी गई है.

यूजर इस एप को Google play store में जाकर आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. यह एप भारतीय वायु सेना (इंडियन एयर फोर्स-IAF) के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़ा है. इस एप में यूजर्स भारतीय वायु सेना के इतिहास और वीरता से जुड़ी कहानियों की झलक भी देख सकेंगे.

इस एप के जरिए यूजर्स भारतीय वायुसेना प्रशिक्षण केंद्रों के बारे में जान सकते हैं. इसके अलावा वे यह भी जान सकेंगे कि वायुसेना में कैसी जीवनशैली होती है. वहीं, आईएएफ में कैरियर के अवसरों का भी यूजर्स इस एप के जरिए पता लगा सकते हैं.

यूजर्स को एक नया अनुभव देने के लिए यह एप मनोरंजक वीडियो और साहसिक खेलों को भी सपोर्ट करता है. इस एप के जरिए छात्र भारतीय वायु सेना के मोटो, इतिहास, लेजेंड्स और चीफ ऑफ एयर स्टाफ के बारे में जान सकते हैं. इस एप की मदद से यूजर्स इन्वेंट्री में हवाई जहाजों को भी देख सकते हैं.

My IAF एप की साइज 16 एमबी है. लॉन्च से अब तक में इसे 90 से ज्यादा रिव्यू भी मिल चुके हैं. यह एंड्रॉइड और आईओएस दोनों ही प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करता है. यह एप पूरी तरह से फ्री है. इसके किसी भी फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको किसी भी तरह का सब्सक्रिप्शन नहीं लेना होगा.

 

 

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

महिला के साथ 5 युवकों ने किया गैंगरेप, वीडियो किया वायरल

Next Post

पाकिस्तान आतंक फैला कर पीड़ित बनने से बाज आओ: भारत

Next Post
6 करोड़ आबादी गरीबी रेखा से नीचे जिंदगी बसर करने को मजबूर : विश्व बैंक

पाकिस्तान आतंक फैला कर पीड़ित बनने से बाज आओ: भारत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d