BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result

‘CM संविधान से भटकती हैं तो मेरा दायित्व शुरू होता है’, ममता बनर्जी को गवर्नर की चेतावनी- आग से न खेलें मुख्यमंत्री

by bnnbharat.com
December 11, 2020
in समाचार
‘CM संविधान से भटकती हैं तो मेरा दायित्व शुरू होता है’, ममता बनर्जी को गवर्नर की चेतावनी- आग से न खेलें मुख्यमंत्री
Share on FacebookShare on Twitter

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ी राजनीतिक तकरार और कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवालों के बीच राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. राज्यपाल ने राज्य की कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की और कहा कि बंगाल में विपक्ष के लिए कोई जगह नहीं बची है.

बंगाल के राज्यपाल ने सीएम से सवाल किया कि राज्य में कौन बाहरी है, उनका इससे क्या मतलब है? क्या भारतीय नागरिक भी बाहरी हैं, ममता को इस तरह बयान नहीं देने चाहिए, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को आग से नहीं खेलना चाहिए. मुख्यमंत्री को संविधान का पालन करना चाहिए.

बंगाल गवर्नर ने कहा कि संविधान की आत्मा का ध्यान रखें, भारत एक है उसका नागरिक है. अगर आप इस रास्ते से भटकती हैं, तब मेरे दायित्व की शुरुआत होती है. बंगाल के राज्यपाल ने कहा कि कल की घटना को लेकर मैंने राज्य के डीजीपी, चीफ सेक्रेटरी को तलब किया. कल चीफ सेक्रेटरी ने मुझे संदेश भेजा था कि उन्होंने राजनीतिक दौरे को लेकर डीजीपी को अलर्ट किया है.

जगदीप धनखड़ ने कहा कि उन्होंने कल की घटना को लेकर डीजीपी, चीफ सेक्रेटरी से बात की और दुख जताया. डीजीपी, चीफ सक्रेटरी मेरे पास बिना किसी रिपोर्ट या इनपुट लिए हुए है, जबकि मैंने लिखित में आदेश दिया था. क्या राज्य की पुलिस ‘राजनीतिक पुलिस’ हो गई है. राज्य के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं, सिर्फ भ्रष्टाचार चल रहा है. सरकारी तंत्र का राजनीतिक तंत्र हो गया है और विपक्ष के लिए कोई जगह नहीं है.

राज्यपाल ने कहा कि बंगाल में इस वक्त ऐसे हालात हैं कि किसी विपक्ष के लिए जगह नहीं है. सत्ता दल से अलग कोई नेता यहां पर सुरक्षित नहीं है. उनके लिए कोई अधिकार नहीं बचे हैं, ना ही लोकतांत्रिक और ना ही मानवाधिकार. राज्यपाल ने कहा कि नियमों के मुताबिक, मैंने राज्य के हालात की रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी है.

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले को लेकर बंगाल के राज्यपाल ने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए थे, ये लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है. लोकतंत्र में हर किसी को अपने विचारों को रखने का हक है.

गवर्नर बोले कि मुख्यमंत्री किस प्रकार लापरवाह हो सकता है, क्या बंगाली कल्चर इस तरह बात करने की इजाजत देता है. ममता बनर्जी वरिष्ठ नेता हैं, मुख्यमंत्री के तौर पर दूसरा कार्यकाल पूरा कर रही हैं. ऐसे में अगर वो अपने शब्दों के लिए माफी मांगती हैं, तो अच्छा होगा.

डीजीपी, चीफ सेक्रेटरी ने नहीं सौपी रिपोर्ट

जगदीप धनखड़ ने कहा कि उन्होंने कल की घटना को लेकर डीजीपी, चीफ सेक्रेटरी से बात की और दुख जताया. डीजीपी, चीफ सक्रेटरी मेरे पास बिना किसी रिपोर्ट या इनपुट लिए हुए है, जबकि मैंने लिखित में आदेश दिया था. क्या राज्य की पुलिस ‘राजनीतिक पुलिस’ हो गई है. राज्य के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं, सिर्फ भ्रष्टाचार चल रहा है. सरकारी तंत्र का राजनीतिक तंत्र हो गया है और विपक्ष के लिए कोई जगह नहीं है.

जेपी नड्डा के काफिले पर हमले की निंदा

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले को लेकर बंगाल के राज्यपाल ने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए थे, ये लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है. लोकतंत्र में हर किसी को अपने विचारों को रखने का हक है.

गवर्नर बोले कि मुख्यमंत्री किस प्रकार लापरवाह हो सकता है, क्या बंगाली कल्चर इस तरह बात करने की इजाजत देता है. ममता बनर्जी वरिष्ठ नेता हैं, मुख्यमंत्री के तौर पर दूसरा कार्यकाल पूरा कर रही हैं. ऐसे में अगर वो अपने शब्दों के लिए माफी मांगती हैं, तो अच्छा होगा.

‘मैं और मुख्यमंत्री संविधान से बंधे’

राज्यपाल ने कहा कि राजनीतिक दल क्या करते हैं, उससे मुझे मतलब नहीं है. लेकिन बतौर गर्वनर मेरी कुछ जिम्मेदारी हैं. संविधान की रक्षा करना मेरा कर्तव्य है, कानून व्यवस्था का पालन करना, मानवाधिकार की रक्षा करना मेरी जिम्मेदारी है.

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी संविधान में बंधी हैं, उन्हें नियमों और कानून का पालन करना होगा. वो संविधान से अलग हटकर काम नहीं कर सकती हैं. बंगाल के राज्यपाल ने कहा कि सिर्फ कल की ही घटना नहीं बल्कि सिलीगुड़ी में भी इस तरह हुआ है, जहां पर गुंडों को राज्य सरकार द्वारा समर्थन दिया जा रहा है. कल ही मानवाधिकार दिवस था, लेकिन इस तरह की घटना हुई.

आपको बता दें कि बंगाल में बीते दिन डायमंड हार्बर जाते हुए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला हुआ था. इस दौरान उनकी गाड़ी के शीशे तोड़े गए, जिसके बाद काफी बवाल हुआ.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जलवायु परिवर्तन के लिए ऐतिहासिक रूप से जिम्मेदार नहीं भारत: प्रकाश जावेड़कर

Next Post

रिपब्लिक डे परेड में इस बार राम मंदिर की झांकी, अयोध्या पर होगी UP की थीम

Next Post
रिपब्लिक डे परेड में इस बार राम मंदिर की झांकी, अयोध्या पर होगी UP की थीम

रिपब्लिक डे परेड में इस बार राम मंदिर की झांकी, अयोध्या पर होगी UP की थीम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d