रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अंतर्राष्ट्रीय नर्स डे पर मरीजों की सेवा में दिन रात जुटी नर्सों को नमन किया है. मुख्यमंत्री ने कहा विश्व की पहली नर्स फ्लोरेंस नाइटिंगेल के सम्मान में यह दिन मनाया जाता है. आज उनका जन्मदिन है.
देश और राज्य की नर्सों ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल की विरासत और सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए कोरोना संक्रमण पर जीत सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ परिश्रम कर रहीं हैं. ईश्वर सदैव पुनीत कार्य जुटीं नर्सों को शक्ति प्रदान करें.

