रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चाईबासा के गुदड़ी स्थित बुरुगुलिकेरा कैम्प में पदस्थापित चाईबासा जिला बल और झारखण्ड जगुआर के जवानों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि झारखण्ड पुलिस के जवान और पदाधिकारी जिस तत्परता से लोगों की मदद तथा लॉ एंड आर्डर का अनुपालन करा रहे हैं. वह सराहनीय है. आप सभी योद्धाओं को मेरा नमन.
गर्भवती को पहुंचाया अस्पताल, तो किया नमन
मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि पोड़याहाट के दुर्गम पहाड़ियों में बसे गुदड़ी के बुरुगुलिकेरा कैम्प स्थित चाईबासा पुलिस एवं झारखंड जगुआर के पदाधिकारी और जवानों ने गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचा कर अपने कर्तव्यों को नया आयाम दिया.
क्वारंटाइन किये गए लोग
मुख्यमंत्री के आदेश के उपरांत उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम ने बहरागोड़ा प्रखंड के महुलडांगरी गांव में छत्तीसगढ़ के रायपुर से उड़ीसा होते हुए पहुंचे लोगों को क्वारंटाइन सेंटर ले जाया गया है तथा उनकी हेल्थ स्क्रीनिंग और खाने की व्यवस्था कर दी गई.
पैदल नदी पार कर पहुंचे अपने गांव
मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि बहरागोड़ा प्रखंड के महुलडांगरी गांव में छत्तीसगढ़ के रायपुर से उड़ीसा होते हुए कुछ लोग पैदल चलकर नदी पार करके आए हैं. ग्रामीणों ने उन्हें रोक कर रखा है, इससे गांव वालों में भय का माहौल है.

