BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मेरा बेटा बैरोन 15 मिनट में कोरोना से मुक्त हो गया था: ट्रंप

by bnnbharat.com
October 27, 2020
in समाचार
कोरोना का कहर जारी: भारत अगर मदद नहीं करता है तो देंगे करारा जवाब- ट्रंप
Share on FacebookShare on Twitter

पेंसिलवेनिया: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उनके बेटे बैरोन का कोरोना वायरस संक्रमण 15 मिनट में चला गया था. ट्रंप ने सोमवार को पेंसिलवेनिया के मार्टिन्सबर्ग में एक रैली के दौरान अपने समर्थकों से बात करते हुए यह दावा किया कि उनका बेटा कोरोना वायरस से 15 मिनट में मुक्त हो गया.

ट्रंप ने फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप और अपने 14 वर्षीय बेटे बैरन ट्रंप को अक्टूबर में हुए कोरोना के बारे में बात करते यह जानकारी दी. ट्रंप ने अपने बेटे की मजबूत प्रतिरोधी क्षमता की ओर इशारा करते हुए यह वाकया सुनाया. ट्रंप ने बैरन के कोरोना टेस्ट के पॉजिटिव रिजल्ट आने के बाद डॉक्टर से हुई बातचीत को याद करते हुए बताया कि उन्होंने डॉक्टर से बैरन के कोरोना टेस्ट की बाबत पूछा. 

डॉक्टर ने उन्हें बताया कि उसका रिजल्ट पॉजिटिव है, लेकिन 15 मिनट के बाद दुबारा बैरन की तबियत के बारे में पूछने पर डॉक्टर ने हैरानी भरा जवाब दिया कि उसका कोरोना चला गया है.

ट्रंप पेन्सिलवेनिया की चुनावी रैली में जब स्कूलों को खोलने के लिए एक माहौल बनाने की कोशिश कर रहे थे तब उन्होंने इस किस्से को सुनाया. बहुत से राज्य ट्रंप के इस विचार से सहमत नहीं हैं और स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के कारण स्कूलों को खोलने में झिझक दिखा रहे हैं.

देश भर में हो रही अपनी चुनावी रैलियों में ट्रम्प अपने बेटे बैरन की कोरोना से इतनी तेज गति से हुई रिकवरी का उदाहरण इसलिए दे रहे हैं ताकि वे जनता के समक्ष यह सिद्ध कर सकें कि स्कूलों को फिर से खोलना क्यों ठीक है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भ्रष्टाचार मुक्त समाज निर्माण करने में अपना -अपना योगदान दें: CCL

Next Post

चालू वित्त वर्ष में वृद्धि दर में गिरावट या शून्य के करीब रहेगी: वित्त मंत्री

Next Post
12 कंपनियां चीन से भारत आने को तैयार, उठाना चाहती हैं आयकर दर का फायदा : निर्मला सीतारमण

चालू वित्त वर्ष में वृद्धि दर में गिरावट या शून्य के करीब रहेगी: वित्त मंत्री

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d