BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मेरी परवरिश किसी की जान लेने की इजाज़त नहीं देती : मोदी

by bnnbharat.com
August 9, 2019
in समाचार
मेरी परवरिश किसी की जान लेने की इजाज़त नहीं देती : मोदी

My upbringing does not allow anyone to die: Modi

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही प्रकृति के संरक्षण, हिमालय में अपने समय, अपने युवा अवस्था में वन्यजीवों के साथ अपने संघर्ष और भारत में स्वच्छता मुहिम को लेकर ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ के एक एपिसोड में अपने विचारों को व्यक्त करते दिखाई देंगे. ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ के एपिसोड की झलक दिखलाता एक वीडियो शुक्रवार को जारी किया गया.

Also Read This:- विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर समुदाय के लोग निकले सड़कों पर, पारंपरिक वेशभूषा के साथ पदयात्रा

शो में एडवेंचर और टेलीविजन प्रस्तोता एडवर्ड माइकल ग्रिल्स, जिन्हें बियर ग्रिल्स नाम से जाना जाता है, मोदी को बाघ के संभावित हमले से बचने के लिए भाले जैसा हथियार देते हैं तो मोदी कहते है, “मेरी परवरिश किसी की जीवन लेने की मुझे इजाजत नहीं देती है. हालांकि, मैं इसे (भाले को) पकड़ लेता हूं क्योंकि आप जोर दे रहे हैं.”

एडवर्ड माइकल ग्रिल्स को लोगों में बियर ग्रिल्स के नाम से जाने-जाते हैं. स्पेशल एपिसोड का डिस्कवरी चैनल पर 12 अगस्त को प्रीमियर होगा. इसकी शूटिंग जिम कार्बेट नेशनल पार्क में हुई है.

मोदी ने यह भी कहा, “हमें इस जगह को खतरे की तरह नहीं लेना चाहिए. जब हम प्रकृति के खिलाफ जाते हैं तो हर चीज खतरनाक बन जाती है, आदमी भी खतरनाक बन जाता है. दूसरी ओर, अगर हम प्रकृति के साथ सामंजस्य बिठाते हैं तो वह भी हमारे साथ सहयोग करती है.”

इस एडवेंचर के दौरान ग्रिल्स ने भारत में स्वच्छता की जरूरत और उसके प्रयासों के बारे में पूछा. प्रधानमंत्री कहते हैं, “कोई भी बाहरी व्यक्ति मेरे भारत को स्वच्छ नहीं बना सकता, भारत के लोग ही भारत को स्वच्छ रख सकते हैं.”

उन्होंने कहा, “निजी स्वच्छता भारतीय लोगों की संस्कृति में है. हमें सामाजिक स्वच्छता की आदत विकसित करने की जरूरत है. महात्मा गांधी ने इस पर बहुत ज्यादा कार्य किया है और अब इसमें हमें अच्छी सफलता मिल रही है. मेरा मानना है कि भारत बहुत जल्दी सफल होगा.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर समुदाय के लोग निकले सड़कों पर, पारंपरिक वेशभूषा के साथ पदयात्रा

Next Post

कांग्रेस के डॉ. अजय कुमार ने झारखंड प्रदेश के अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा दिया

Next Post

कांग्रेस के डॉ. अजय कुमार ने झारखंड प्रदेश के अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा दिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d