BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

“मेरी पत्नी मुझे बहुत मारती है… मोबाइल हैक कर लिया है…बच्चे भी नजर रखते हैं”

by bnnbharat.com
February 25, 2021
in समाचार
“मेरी पत्नी मुझे बहुत मारती है… मोबाइल हैक कर लिया है…बच्चे भी नजर रखते हैं”
Share on FacebookShare on Twitter

पत्नी के “जुल्मों” से तंग पति ने महिला हेल्पलाइन के काउंसलर से बताई व्यथा

“पत्नी बोली…कई महिलाओं से हैं इनके संबंध, मुझ पर ध्यान नहीं देंते”

लखनऊ/पटना: बिहार की राजधानी पटना से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है। इस घटना के बारे में जानकारी आप भी दंग रह जायेंगे। दरअसल आपने ये जरूर सुना होगा कि कोई महिला अपने पति से परेशान होकर महिला हेल्पलाइन में न्याय की गुहार लगाती है लेकिन यहां तो मामला ही उल्टा हो गया है। पटना महिला हेल्पलाइन में एक पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत की है। पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी उसे बहुत मारती है, बहुत शक भी आरती है। यहां तक की किसी से बात करना भी मुश्किल कर दी है।
पटना की महिला हेल्पलाइन में पीड़ित पति ने काउंसलर से कहा कि “मेरी पत्नी मुझे बहुत मारती है… कोई भी काम उसके मन के अनुसार नहीं होता है तो ऐसा करती है, ऐसा कई दिनों से हो रहा है। पत्नी के सिखाने पर अब उसके बच्चे भी उस पर नजर रखने लगे हैं.” पीड़ित पति ने कहा कि उसकी पत्नी छोटी-छोटी बातों पर उसके ऊपर शक करती है। दिन भर उसके ऊपर नजर रखती है, यहां तक की उसकी पत्नी ने उसका मोबाइल भी हैक कर लिया है, जिसके कारण वह किसी से भी बात करने पर अपने मोबाइल पर सुन लेती है।
महिला हेल्पलाइन पहुंचे पीड़ित पति ने कहा कि मैं अपनी पत्नी से परेशान हो गया हूं। अब तो फोन पर कहीं बात भी नहीं कर पाता, क्या करूं समझ नहीं आ रहा है। पति की शिकायत मिलने पर जब महिला हेल्पलाइन के काउंसलर ने आरोपी पत्नी से बातचीत की तो मामला कुछ और ही निकला। पत्नी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उसके पति रियल स्टेट का काम करते हैं, उनके कई महिलाओं के साथ संबंध हैं। पिछले कई महीने से वो मुझ पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जब भी फोन करो तो यह बिजी आता है। ऐसे में मैं भी अपने पति से परेशान हो गई हूं। दोनों की बातों को सुनने के बाद हेल्पलाइन के अधिकारियों ने पति और पत्नी को दस दिनों का समय दिया है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नगर निगम, हजारीबाग के स्क्रैप उठाने के लिए टेंडर सम्पन्न हुई

Next Post

पीएनबी मामले में भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को ब्रिटिश कोर्ट से झटका लगा है

Next Post
पीएनबी मामले में भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को ब्रिटिश कोर्ट से झटका लगा है

पीएनबी मामले में भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को ब्रिटिश कोर्ट से झटका लगा है

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d