BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

म्यांमार में बिगड़े हालात, अल्पसंख्यकों के लिए नया खतरा

by bnnbharat.com
April 5, 2021
in समाचार
म्यांमार में बिगड़े हालात, अल्पसंख्यकों के लिए नया खतरा
Share on FacebookShare on Twitter

जकार्ता: म्यांमार के उत्तरी काचिन राज्य में आंतरिक तौर पर विस्थापित लोगों के शिविरों में रह रहे किसान हर साल बरसात के मौसम से पहले अपने उन गांवों में लौट जाते थे, जहां से वे भागे हैं और साल भर अपना पेट पालने के लिए वहां फसलें उगाते थे, लेकिन इस बार सैन्य तख्तापलट के कारण स्थिति पहले की तरह नहीं हैं.

बरसात का मौसम करीब है, लेकिन फरवरी में सेना द्वारा किए गए तख्तापलट के बाद किसान अपने अस्थायी घरों से बमुश्किल ही निकल रहे हैं और शिविरों को छोड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं. उनका कहना है कि वे म्यांमार सेना या उनसे संबद्ध मिलिशिया के सैनिकों से टकराने का जोखिम नहीं ले सकते हैं.

एक किसान लू लू ऑन्ग ने कहा, ‘हम तख्तापलट के बाद से कहीं नहीं जा सकते और न ही कुछ कर सकते हैं.’

उन्होंने कहा, ‘हर रात, हम अपने शिविरों के ऊपर बेहद करीब से लड़ाकू विमानों की आवाजें सुनते हैं.’

सेना द्वारा आंग सान सू ची की निर्वाचित सरकार के तख्तापलट के बाद से यांगून और मंडाले जैसे बड़े शहरों में प्रदर्शनकारियों पर घातक सैन्य कार्रवाई की हर तरफ चर्चा है.

इस बीच, सेना एवं अल्पसंख्यक गुरिल्ला सेनाओं में लंबे समय से जारी संघर्ष के फिर से भड़क जाने के बाद म्यांमा के दूरस्थ सीमाई क्षेत्रों में लू लू ऑन्ग और देश के अल्पसंख्यक नस्ली समूह के लाखों अन्य लोग भी नई अनिश्चितताओं और घटती सुरक्षा का सामना कर रहे हैं.

पूर्वी सीमा पर प्रजातीय अल्पसंख्यक कारेन गुरिल्लाओं की भूमि पर सेना ने घातक हवाई हमले करने शुरू कर दिए हैं, जिसके बाद स्थिति और बिगड़ गई है. इस वजह से हजारों नागरिक विस्थापित हो गए और पड़ोसी थाईलैंड भाग गए हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नक्सलियों की अब खैर नहीं, अमित शाह कर रहे बड़े एक्शन की तैयारी

Next Post

जानें- डब्‍ल्‍यूएचओ प्रमुख ने क्‍यों कहा- विश्‍व को कोरोना महामारी से उबरने में लगेगी देर

Next Post
जानें- डब्‍ल्‍यूएचओ प्रमुख ने क्‍यों कहा-  विश्‍व को कोरोना महामारी से उबरने में लगेगी देर

जानें- डब्‍ल्‍यूएचओ प्रमुख ने क्‍यों कहा- विश्‍व को कोरोना महामारी से उबरने में लगेगी देर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d