BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

यूपी के सिद्धार्थनगर में रहस्‍यमय विस्‍फोट, एक की मौत- एक गंभीर

by bnnbharat.com
April 2, 2021
in समाचार
यूपी के सिद्धार्थनगर में रहस्‍यमय विस्‍फोट, एक की मौत- एक गंभीर
Share on FacebookShare on Twitter

सिद्धार्थनगर:गुरुवार की देर रात सिद्धार्थनगर के नादेपार चौराहे पर स्थित किराने की दुकान में जोरदार विस्फोट हुआ. विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास मौजूद घरों की दीवारें हिल गईं. घटना में मौके पर एक की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया. लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी होने पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई. विस्‍फोट को लेकर चर्चाओं का दाैर जारी है. फिलहाल पुलिस घटना की असली वजह नहीं बता पा रही है.

30 वर्षीय राजमन नादेपार चौराहे पर किराने की दुकान चलाता था. देर रात वह अपने साथ विरेन्द्र गुप्ता कबाड़ी के साथ दुकान के अंदर मौजूद था. इसी बीच तेज आवाज के साथ जोरदार धमाका हुआ. राजमन की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि कबाड़ी गंभीर रुप से घायल हो गया.

विस्फोट कितना जोरदार था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुकान में लगा शटर 15 फीट दूर जा गिरा. दुकान की दीवाल टूट कर गिर गई. आसपास के घराें में रहने वाले लोगों को लगा जैसे भूकंप आ गया है. एसओ जोगिया का कहना है कि विस्फोट के कारण का पता नहीं चल सका है. जांच की जा रही है. मौके पर वह मामले की जांच में जुटे हुए हैं. 

घटना के संबंध में सिद्धार्थनगर के पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी ने कहा कि घटना के असली कारणों की जांच की जा रही है. जल्द ही सही जानकारी उपलब्ध होगी, इसके पश्चात आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पंजाब के किसानों पर गंभीर आरोप, गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट

Next Post

चीन को WHO ने दी कोविड-19 क्लीनचिट, इस पर भारत की ये मांगे

Next Post
चीन को WHO ने दी कोविड-19 क्लीनचिट, इस पर भारत की ये मांगे

चीन को WHO ने दी कोविड-19 क्लीनचिट, इस पर भारत की ये मांगे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d