BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में अधिकारियों ने कहा छोटे-मोटे मामलों का होगा ऑनस्पॉट निष्पादन

by bnnbharat.com
January 27, 2020
in समाचार
सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में अधिकारियों ने कहा छोटे-मोटे मामलों का होगा ऑनस्पॉट निष्पादन
Share on FacebookShare on Twitter

सूर्यकांत कमल,

चतरा : जिले में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को लावालौंग प्रखंड के लमटा गांव से हुआ. कार्यक्रम के निमित जिले के सभी वरीय अधिकारी लमटा पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए. कार्यक्रम का उद्धाटना उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह, जिला परिषद की अध्यक्ष ममता देवी, उप विकास आयुक्त मुरली मनोहर प्रसाद, सिमरिया के अनुमंडल पदाधिकारी दीपू कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया.

उद्धाटन के पश्चात उपायुक्त ने उपस्थित पदाधिकारी, कर्मी और ग्रामीणों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सभी को मतदान करने की प्रतिज्ञा दिलाई. उसके बाद विधिवत रूप से कार्यक्रम का आगाज हुआ. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि सरकार आपके द्वार के तहत जिला प्रशासन के सभी पदाधिकारी आपके बीच पहुंचे हैं. इसका मुख्य उद्देश्य छोटी-छोटी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है. ताकि छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर आमजनों को जिला एवं प्रखंड कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े.

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सभी तरह की समस्याओं का समाधान किया जाएगा. इसमें मानदेय लंबित होने के मामले, राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग व विधवा पेंशन सहित अन्य समस्याओं का समाधान किया जा रहा है. उप विकास आयुक्त ने कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि इसमें सभी तरह के मामलों का निष्पादन किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि पूर्व में लंबित समस्याओं का भी समाधान होगा. सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में मामलों के निष्पादन के लिए अलग-अलग विभागों के काउंटर भी लगाए गए हैं, ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके. कार्यक्रम को लेकर प्रखंड क्षेत्र के गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाया गया, ताकि लोग सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं. कार्यक्रम के दौरान जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर से एलइडी वाहन के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही थ. इस प्रकार सड़क सुरक्षा से संबंधित सजग रहने को बताया जा रहा था.

स्टॉलों के जरिये मामलों का किया गया निष्पादन

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में जिला प्रशासन की ओर से कई स्टॉल लगाए गए. इस दौरान लोगों को मामले का निष्पादन किया गया. जिसमें पेंशन, कृषि, खाद्य आपूर्ति, आवास योजना, मनरेगा, भू-राजस्व, बाल विकास परियोजना, एसबीएम, जेएसएलपीएस, कौशल विकास केंद्र, स्वच्छ भारत मिशन, कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, जेएसएलपीएस, सक्षम झारखंड कौशल विकास योजना आदि शामिल है. कई ग्रामीणों ने पेंशन, राशन कार्ड से संबंधित आवेदन दिया. सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया. इसमें ग्रामीणों में खुशी देखी गई.

अन्य कई मामले में आवश्यक दस्तावेज नहीं होने के कारण कार्य निष्पादन नहीं किया जा सका. निष्पादित नहीं होने वाले मामलों में उपायुक्त ने लोगों से आवश्यक दस्तावेज जमा करने की अपील की. डीसी ने लंबित मामलों का निष्पादन संबंधित विभाग के पदाधिकारियों तुरंत करने का निर्देश दिया. कार्यक्रम में लमटा पंचायत सहित लावालौंग प्रखंड के सुदुरवर्ती गांवों के ग्रामीण पहुंचकर अपनी समस्याओं को रखा। इनमें बैंक से जुड़ी समस्या, राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन और नियमित राशन लेने की समस्याएं, स्वास्थ्य, समेत अन्य समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा. उपायुक्त ने पदाधिकारियों के सहयोग से सभी समस्याओं का त्वरित निष्पादन किया. कुछ मामलों में उन्हें आवश्यक दस्तावेज जमा करने की सलाह दी.

मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष ममता देवी, डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का, सिमरिया अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार, सिविल सर्जन चतरा डॉ. अरुण कुमार पासवान के अलावा वन प्रमंडल पदाधिकारी, जिला सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, पेयजल एवं स्वच्छता के कार्यपालक अभियंता, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक, प्रखंड विकास पदाधिकारी, मुखिया, जनसेवक सहित अन्य पदाधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जामताड़ा में शान से लहराया गया तिरंगा 

Next Post

रांगा थाना प्रभारी ने फहराया 26 जनवरी का झंडा

Next Post
रांगा थाना प्रभारी ने फहराया 26 जनवरी का झंडा

रांगा थाना प्रभारी ने फहराया 26 जनवरी का झंडा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d