BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

CM ममता पर नड्डा का आरोप – प. बंगाल नहीं लागू होने दिया PM किसान योजना

by bnnbharat.com
February 6, 2021
in Uncategorized
CM ममता पर नड्डा का आरोप – प. बंगाल नहीं लागू होने दिया PM किसान योजना
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:- पश्चिम बंगाल में कुछ महीनों बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले मालदा में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को ‘जय श्रीराम’ के नारों के बीच ‘रोड शो’ किया. इसके बाद नड्डा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर अपने अहं को संतुष्ट करने के लिये राज्य के किसानों को प्रधानमंत्री किसान योजना से वंचित करने का आरोप लगाया.

उन्होंने यह भी पूछा कि ‘जय श्रीराम’ के नारों के लेकर वह आपा क्यों खो देती हैं. नड्डा ने एक माह तक चलने वाले पार्टी के ‘कृषक सुरक्षा अभियान’ के अंतिम चरण में शिरकत करते हुए कहा कि राज्य की जनता ने बनर्जी और उनकी पार्टी को विधानसभा चुनाव में ‘नमस्ते और टाटा’ कहने का मन बना लिया है.

नड्डा ने आरोप लगाया, ‘ममता दी ने बंगाल के किसानों को पीएम किसान योजना के लाभों से वंचित करके अन्याय किया. उन्होंने अपने अहं को संतुष्ट करने के लिये यह कल्याणकारी योजना लागू नहीं होने दी. अब जब बंगाल के किसानों के खुद यह महसूस हुआ कि योजना लागू होनी चाहिये तब जाकर उन्होंने कहा कि इसे लागू करेंगी. 70 लाख किसान दो साल से सालाना छह हजार रुपये की मदद से वंचित हैं.’

भाजपा अध्यक्ष ने मालदा के शाहपुर गांव में ‘कृषक सुरक्षा सह-भोज’ के तहत किसानों के साथ भोजन भी किया. उन्हें खिचड़ी और सब्जी परोसी गई. नड्डा ने कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल हॉल में 23 जनवरी को हुई घटना की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘मैं जब यहां आया तो जय श्रीराम के नारे के साथ मेरा अभिवादन किया गया. लेकिन मुझे समझ नहीं आता कि ममता बनर्जी इसे सुनने के बाद गुस्सा क्यों हो जाती हैं.’

विक्टोरिया मेमोरियल हॉल में 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में जय श्रीराम के नारे लगने के बाद ममता बनर्जी ने भाषण देने से इनकार कर दिया था.

फोआरा मोड़ और गुरुदेव रबींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा के बीच एक किलोमीटर तक के मार्ग पर विशेष रूप से सजाए गए एक वाहन के ऊपर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष एवं अन्य के साथ खड़े नड्डा ने उत्साही समर्थकों पर गेंदा के फूलों की पंखुडिय़ां बिखेरीं और हाथ हिलाकर भीड़ का अभिवादन किया.

लोगों ने अपनी छतों एवं बालकनी से ‘रोड शो’ देखा. वे अपने मोबाइल फोन पर ‘रोड शो’ का वीडियो बनाते नजर आए.सड़कों पर जगह-जगह भाजपा के झंडे और बैनर लगे नजर आए. यह काफिला तंग और भीड़भाड़ वाली सड़कों से निकला. पार्टी के झंडे लहराते हुए भाजपा समर्थकों ने ‘जय श्रीराम’, ‘नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद’ और ‘ जे पी नड्डा जिंदाबाद’ के नारे लगाए.

नड्डा ने मालदा में केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान का दौरा किया

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान (सीआईएसएच) का दौरा किया. विधानसभा चुनावों से पहले एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे नड्डा को शीर्ष अधिकारियों ने संस्थान के कामकाज से अवगत कराया, जो उपोष्ण बागवानी के सतत उत्पादकता, गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए शोध करता है. नड्डा ने संवाददाताओं से कहा, ‘इसकी प्रगति में नरेन्द्र मोदी सरकार निश्चित तौर पर हर तरह से सहयोग करेगी.’

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की इकाई सीआईएसएच ने 1972 में मालदा में केंद्रीय आम शोध केन्द्र के तौर पर काम करना शुरू किया था. नड्डा ने कहा कि संस्थान के करीब 20 मिनट के दौरे में उन्होंने बागवानी विकास के लिए अधिकारियों द्वारा किए जा रहे शोध कार्यों को देखा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ट्रंप को नहीं दी जाएगी खुफिया जानकारी

Next Post

रांची स्मार्ट सिटी बनेगा प्रदेश के शहरों के लिए मॉडल सिटी

Next Post
रांची स्मार्ट सिटी बनेगा प्रदेश के शहरों के लिए मॉडल सिटी

रांची स्मार्ट सिटी बनेगा प्रदेश के शहरों के लिए मॉडल सिटी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d