BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नड्डा ने रघुवर सरकार की थपथपाई पीठ, कहा,भाजपा ऐसी पार्टी है, जिससे सफलता ही सफलता मिल रही

by bnnbharat.com
July 13, 2019
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रघुवर सरकार के कार्यों की सराहना की। कहा कि हर पहलू में रघुवर सरकार ने सफलता हासिल की है।

नड्डा शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षो, सदस्यता प्रभारी व सह प्रभारी के साथ बैठक की। बैठक के बाद भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने कहा कि नौ जून को दिल्ली में कोर कमेटी की हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जो टॉस्क दिया था, उसका अनुपालन हुआ या नहीं, इस पर चर्चा की गई। लेकिन प्रदेश भाजपा ने जो रिपोर्ट सौंपी है, वह काफी संतोषजनक है। उसकी के अनुरूप काम भी चल रहा है। बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई। सीएम रघुवर दास और प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरा और दिशा-निर्देश दिए।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मेहनत के बाद भी सफलता नहीं

राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिली। कांग्रेस नेतृत्व दिग्भ्रमित हो गया है। जबकि भाजपा ऐसी पार्टी है जिसे सफलता ही सफलता प्राप्त हो रही है। अन्य दलों को छोड़ लोग भाजपा में आ रहे हैं। भाजपा को सभी ने स्वीकारा है। केंद्र और झारखंड सरकार के कार्यों की प्रशंसा हो रही है। नेताओं व कार्यकर्ताओं से पार्टी को सर्वव्यापी व सर्वस्पर्शी बनाने के लिए कहा गया है।

कहा गया कि पार्टी का जनाधार बढ़ायें। केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनजन तक पहुंचायें। भाजपा पहले का रिक़ॉर्ड तोड़कर 65 से अधिक सीटों का लक्ष्य प्राप्त करेगी।

एयरपोर्ट पर नड्डा का जोरदार स्वागत

जेपी नड्डा श्निवार को दिन के 11बजे सेवा विमान से विरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची पहुंचे। उनके साथ राष्ट्रीय महामंत्री अरूण भी सिंह भी रांची पहुंचे। एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। रांची महानगर एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल जुलूस के साथ प्रदेश कार्यालय तक उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से निकलने के बाद नड्डा ने बिरसा चौक स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, प्रदेश सह प्रभारी रामविचार नेताम प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह,दीपक प्रकाश, सुनील सिंह, अनंत ओझा, संजय सेठ, रामचंद्र चंद्रवंशी, नवीन जायसवाल, दिनेशानंद गोस्वामी, आदित्य साहू प्रदीप वर्मा, विरंची नारायण, जीतूचरण राम, सुबोध सिंह, प्रतुल शाहदेव,दीनदयाल वर्णवाल, जेबी तुबिद, बालमुकुंद सहाय, संजीव विजयवर्गीय,सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विधानसभा चुनाव में भाजपा 65 से अधिक सीटें जीतेगी : नड्डा

Next Post

क्विज व पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित

Next Post

क्विज व पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d