रांची: रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के देवरी के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिये जाने के खिलाफ आज अपनी दुकानें और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को बंद रखकर सांकेतिक विरोध दर्ज कराया.
ग्रामीण दुकानदारों ने प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर अपनी बात रखी और चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं होता है, तो अनिश्चितकालीन बंद का आह्वान किया जाएगा.

