BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मोटेरा स्टेडियम में ‘नमस्ते ट्रंप’ का कार्यक्रम, दिखी ट्रंप-मोदी की दोस्ती

by bnnbharat.com
February 24, 2020
in Uncategorized
मोटेरा स्टेडियम में ‘नमस्ते ट्रंप’ का कार्यक्रम, दिखी ट्रंप-मोदी की दोस्ती

मोटेरा स्टेडियम में 'नमस्ते ट्रंप' का कार्यक्रम, दिखी ट्रंप-मोदी की दोस्ती

Share on FacebookShare on Twitter

गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रंप को संबोधित किया. अहमदाबाद आने के बाद डोनाल्ड ट्रंप लंबे रोड शो के बाद मोटेरा स्टेडियम पहुंचे, जहां पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की तारीफ में कसीदे पढ़े. डोनाल्ड ट्रंप ने इस दौरान अमेरिका को भारत का सबसे अच्छा दोस्त बताया और कहा कि पीएम मोदी एक सच्चे चैम्पियन हैं. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने संबोधन में डोनाल्ड ट्रंप, मेलानिया की तारीफ की और अमेरिका को सच्चा साथी बताया.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं. डोनाल्ड ट्रंप बोले कि भारत-अमेरिका आज दोस्ती के साथ-साथ बिजनेस के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहे हैं. मैंने और मेलानिया ने आज महात्मा गांधी आश्रम का दौरा किया, जहां पर गांधी ने नमक आंदोलन की शुरुआत की. आज हम ताजमहल भी जाएंगे.

Also Read This : रामवीर सिंह बिधूड़ी को बीजेपी ने चुना नेता विपक्ष

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कल मैं पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करूंगा, जिसमें हम कई डील पर बात करेंगे. भारत और अमेरिका डिफेंस के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं, हम भारत को जल्द ही सबसे खतरनाक मिसाइल और हथियार देंगे. डोनाल्ड ट्रंप बोले कि अमेरिका-भारत दोनों एक साथ मिलकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे, इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका लड़ाई लड़ रहा है.

अमेरिकी राष्ट्रपति बोले कि हमारे देश इस्लामिक आतंकवाद का शिकार रहे हैं, जिसके खिलाफ हमने लड़ाई लड़ी है. अमेरिका ने अपने एक्शन में ISIS को खत्म किया और अल बगदादी का खात्मा किया. डोनाल्ड ट्रंप बोले कि हम आतंक के खिलाफ कड़े एक्शन ले रहे हैं, पाकिस्तान पर भी अमेरिका ने दबाव बनाया है. पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ एक्शन लेना होगा, हर देश को अपने आप को सुरक्षित करने का अधिकार है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में जन मुद्दों को लेकर संघर्ष होगा तेज: अरुण सिंह

Next Post

बजट सत्र के दूसरे दिन भी हंगामा, आधे घंटे के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित

Next Post
बजट सत्र के दूसरे दिन भी हंगामा, आधे घंटे के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित

बजट सत्र के दूसरे दिन भी हंगामा, आधे घंटे के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d