BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नये आपराधिक संगठन का नाम आया सामने, पोस्टर चिपका कर दी धमकी

by bnnbharat.com
February 18, 2021
in समाचार
ठगी करने वाले दो जालसाजों को पुलिस ने पकड़ा
Share on FacebookShare on Twitter


रांची: राजधानी में इन दिनों उग्रवादियों के नाम पर कुछ आपराधिक संगठन अपना वर्चस्व कायम करने की कोशिश कर रहे हैं. इसके लिए फायरिंग और पोस्टरबाजी कर रहे हैं. ऐसी ही एक वारदात रांची के अरगोड़ा थाना इलाके में हुई.पुरानी अरगोड़ा में रहने वाले विनय मुंडा नाम के व्यक्ति के कार पर फायरिंग की गई. इसके साथ ही ’गरुड़ा’ नाम के संगठन का पोस्टर भी चिपकाया गया.पोस्टर में व्यवसायियों और कोयला कारोबारियों को धमकी दी गई है कि संगठन की अनुमति के बगैर काम करने वालों के खिलाफ फौजी कार्रवाई की जाएगी.पोस्टरबाजी की घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. इस मामले में अरगोड़ा थाने में केस दर्ज किया गया है.इस घटना के बाद रांची पुलिस के भी होश उड़ गए हैं. पुलिस पोस्टरबाजी करने वाले संगठन का पता लगा रही है. पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला आपसी रंजिश का लग रहा है. इसकी जांच की जा रही है.
धमकी में खास तौर से कोयला कारोबार का जिक्र है. पोस्टर में लिखा है-रैक लोडर, लिफ्टर, कोयला कारोबार से जुड़े लोग सावधान हो जाएं. व्यवसायी संगठन की अनुमति के बिना काम करने वालों के खिलाफ फौजी कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस को आशंका है कि जमीन विवाद में उग्रवादी संगठन के नाम पर धमकी दी जा रही है.चूंकि, पुरानी अरगोड़ा निवासी विनय मुंडा की उस इलाके में काफी जमीन है और उनकी जमीन पर दलालों की भी नजर है.दलालों ने कई बार विनय से जमीन खरीदना चाहा लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया.आशंका है कि दहशत फैलाने के लिए दलालों ने यह काम किया होगा.फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डायवर्ट हो सकती है रांची से हावड़ा शताब्दी, पटना जनशताब्दी और एल्लेपी

Next Post

जेएमएम के दो नेताओं पर टेंटर पेपर लूटने और मारपीट का लगा आरोप

Next Post
झामुमो ने रवि केजरीवाल को केंद्रीय समिति के कोषाध्यक्ष पद से किया मुक्त

जेएमएम के दो नेताओं पर टेंटर पेपर लूटने और मारपीट का लगा आरोप

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d