ज्योत्सना,
खूंटी: जिले के कर्रा थाना अंतर्गत एक गांव में रिश्ता एक बार फिर शर्मसार हुआ. रिश्ते में नाना 60 वर्षीय चेडेया मुंडा ने 19 वर्षीय युवती को बहला फुसला कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
युवति के विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी देता था, साथ ही आरोपी युवती को मारकर लतरातू डैम में फेंक देने की धमकी देता रहता था. लेकिन पूरे घटना का खुलासा तब हुआ जब युवती 6 माह की गर्भवती हो गयी.
परिवार वाले जब युवति की स्थिति देख हैरान हो गए तो तत्काल उसे चेकअप के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गर्भवती होने की बात कही. पूछताछ में युवती ने परिजनों को पूरी घटना बताई कि रिश्ते का नाना उसे डरा धमका कर जंगल लेकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
पीड़िता के परिजनों के अनुसार युवती घर में अपनी भाभी के साथ रहती थी. घर के बाकी पुरुष सदस्य राज्य से बाहर असम में काम करने गए थे. लॉकडाउन के दौरान परिजन अपने गांव लौटे उस दौरान उन्हें घटना की जानकारी नहीं हुई.
एक सप्ताह पूर्व घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो परिजन थाना पहुंच पूरे मामले की जानकारी दी. उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चेडेया मुंडा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि युवती को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है.
पीड़िता के लिखित आवेदन पर कांड दर्ज किया गया है. युवती ने लिखित आवेदन में बताया है कि रिश्ते में लगने वाला नाना उसे मोबाइल में गंदी गंदी वीडियो फोटो दिखाकर बहलाता था. उसके बाद लगातार डरा धमका कर चेडेया मुंडा दुष्कर्म करता था. साथ ही किसी को नहीं बताने की धमकी देता था.
युवती के अनुसार चेडेया मुंडा जान से मारकर लतरातू डैम में फेंक देने की बात करता था, जिससे युवति डर जाती थी, जिसका फायदा चेडेया मुंडा उठाता था. फिलाहल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

