जगदम्बा प्रसाद शुक्ल,
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और प्रयागराज के शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत टेक्सटाइल विभाग, भारत सरकार के परियोजनान्तर्गत मूंज क्राफ्ट विलेज महेवा (नैनी) में चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।मंत्री ने पूरे महेवा क्षेत्र में एक किलोमीटर से ज्यादा पैदल चल कर मूंज क्राफ्ट विलेज का स्थलीय निरीक्षण किया .
नन्दी ने कहा कि मूंज क्राफ्ट विलेज लगभग 6 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा है इस मूंज गांव के बन जाने से पूरे क्षेत्र का चौमुखी विकास होगा, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी का सपना लोकल टू वोकल को इस शक्ति मिलेगी। महेवा क्षेत्र के जितने भी कारीगर हैं उनके काम को वैश्विक स्तर पर पहचान मिलेगी.
मंत्री ने कहा कि ये गांव का चौमुखी विकास हो जाने से प्रयागराज को को एक नई पहचान मिलेगी. उन्होंने कहा कि मूंज क्राफ्ट के जितेने भी कारीगर हैं उनको उनकी खुद की पहचान मिलेगी, वो प्रयागराज के साथ साथ देश व विदेश स्तर पर भी अपने कारीगरी के लिए जाने जाएंगे. मंत्री ने कहा कि इस कार्य को अगले छ: महीने में पूरा कर लिया जाएगा, नन्दी ने कहा कि स्ट्रीट लाइट, गेट का निर्माण, वॉक वे, वाल पेंटिंग पर का शुरू हो गया है और जल्दी ही बाकी कार्यों पर भी युद्ध स्तर से काम शुरू किया जाएगा.
मंत्री ने मूंज क्राफ्ट से बने वस्तुओं को खरीदा और उनके कारीगरी की जम कर प्रशंसा की और बताया कि अच्छे शिक्षण संस्थाओं से एक्सपर्ट को बुला कर कारीगरों को ट्रेंनिग इंस्टीट्यूट के माध्यम से ट्रेंनिग दी जाएगी जिससे सामाजिक और आर्थिक विकास उनका अच्छे से हो सकेगा.
नन्दी ने पूरे इलाके में घूम घूम कर मूंज क्राफ्ट विलेज का निरीक्षण किया. इस दौरान विभागीय अधिकारी और नैनी मंडल अध्यक्ष दिलीप केसरवानी, रवि मिश्रा, रजनीकांत सोनकर, तौसीफ अहमद, शिवम् सक्सेना, रेहान, आदि लोग उपस्थित रहे.

