नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शाहीन बाग प्रदर्शन को अधिकार और कर्तव्य के बीच का धर्म संकट बताया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शनिवार को शाहीन बाग को लेकर नकवी ने कहा, ”यह अधिकारों और कर्तव्यों के बीच धर्म संकट है, वे (प्रदर्शनकारी) अपने अधिकार समझते हैं लेकिन कर्तव्य नहीं. असंतोष और आम सहमति लोकतंत्र का हिस्सा हैं लेकिन आप सड़क अवरुद्ध करके अपने अधिकारों को प्राप्त नहीं कर सकते.”

