BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

स्वदेशी दस्तकारी को अंतर्राष्ट्रीय बाजार दे रही है मोदी सरकारः नकवी

by bnnbharat.com
March 1, 2020
in Uncategorized
स्वदेशी दस्तकारी को अंतर्राष्ट्रीय बाजार दे रही है मोदी सरकारः नकवी

स्वदेशी दस्तकारी को अंतर्राष्ट्रीय बाजार दे रही है मोदी सरकारः नकवी

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने आज हुनर हाट का उदघाटन किया. आठ मार्च तक चलने वाले हुनर हाट का झारखंड में पहली बार आयोजन किया जा रहा है. इस हाट में देशभर के विभिन्न हिस्सों से आए शिल्पकार और दस्तकार हिस्सा ले रहे है.

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने देश की शानदार स्वदेशी दस्तकारी को अंतर्राष्ट्रीय बाजार मुहैया कराने के लिए सरकार प्रयासरत है. नकवी ने कहा कि “हुनर हाट“ के माध्यम से जहां एक ओर “कौशल को काम“ मिला है वहीं दूसरी ओर भारत की कला-क्राफ्ट की विरासत को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है.

उन्होंने ने कहा कि 13 फरवरी से 23 फरवरी तक इंडिया गेट लॉन, राजपथ, नई दिल्ली में आयोजित “हुनर हाट“ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भ्रमण से देश भर से आए दस्तकारों, शिल्पकारों विशेषकर महिला कारीगरों की हौसला अफजायी हुई और उनके हुनर को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली.

23 फरवरी को प्रधानमंत्री ने “मन की बात“ में “हुनर हाट“ एवं उसमे भाग ले रहे दस्तकारों, शिल्पकारों, कारीगरों एवं उनके स्वदेशी उत्पादों की प्रशंसा कर भारत में दस्तकारी की शानदार विरासत को जानदार बनाने के संकल्प को दोहराया.

नकवी ने कहा कि 19 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “हुनर हाट“ में लगभग 1 घंटे के भ्रमण के बाद “हुनर हाट“ आने वाले लोगों की संख्या में 60 प्रतिशत से भी अधिक की वृद्धि हुई. 11 दिनों में 17 लाख से अधिक देश-विदेश से लोगों ने आ कर “हुनर के उस्तादों“ की हौसला अफजायी की और “बावर्चीखाना“ में विभिन्न राज्यों के पारम्परिक लजीज पकवानों का लुत्फ उठाया.

नकवी ने कहा कि रांची में आयोजित “हुनर हाट“ में 125 स्टॉल लगाए गए हैं जिनमे देश के हर कोने से 250 से ज्यादा दस्तकार, शिल्पकार भाग ले रहे हैं, जिनमे बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं. ये कारीगर अपने साथ देश भर के हस्तशिल्प एवं हस्तकरघा के स्वदेशी दुर्लभ उत्पाद लाए हैं. वहीँ “बावर्चीखाना“ में विभिन्न राज्यों के लजीज पारम्परिक पकवान अपनी सुगंध बिखेर रहे हैं. इसके अलावा रोजाना होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम इस “हुनर हाट“ में आने वाले लोगों के आकर्षण का केंद्र होंगे. उन्होंने कहा कि पिछले 3 वर्षों में “हुनर हाट“ के माध्यम से 3 लाख से ज्यादा दस्तकारों, शिल्पकारों, खानसामों और उनसे जुड़े लोगों को रोजगार और रोजगार के अवसर मुहैया कराए गए हैं, इनमे बड़ी संख्या में महिला कारीगर एवं दस्तकार शामिल हैं.

नकवी ने कहा कि अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा “हुनर हाट“ के दस्तकारों और उनके स्वदेशी हस्तनिर्मित उत्पादों को “जेम“ (गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस) में रजिस्टर करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसके अलावा विभिन्न निर्यात कौंसिल्स दस्तकारों, शिल्पकारों के स्वदेशी उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय मार्किट मुहैया करने हेतु रूचि दिखा रही हैं, जिससे इन दस्तकारों, शिल्पकारों के स्वदेशी उत्पादों को बड़े पैमाने पर अंतर्राष्ट्रीय मार्किट मिल सकेगा. भारतीय पैकेजिंग संस्थान द्वारा बेहतर-आकर्षक पैकेजिंग के लिए दस्तकारों, शिल्पकारों को ट्रेनिंग मुहैया कराई जा रही है. इस मौके पर केंद्रीय जनजातीय कार्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि “हुनर हाट“ भारत की पारम्परिक ताकत और हुनर को अवसर मुहैया करा रहा है. “हुनर हाट“ भारत की पारम्परिक संस्कृति, विरासत को जानने-समझने का एक बड़ा मंच साबित हुआ है.

सांसद संजय सेठ ने कहा कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री ने भी नई दिलली में आयोजित हुनर हाट का भ्रमण कर देशभर से आए दस्तकारों, शिल्पकारों और विशेषकर महिला कारीबरों की हौसला अफजाई की थी. अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा रांची में 21वा “हुनर हाट“ का आयोजन किया गया है. इस हाट“ में 125 स्टॉल लगाए गए हैं जिनमे देश के हर कोने से 250 से ज्यादा दस्तकार, शिल्पकार भाग ले रहे हैं जिनमे बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं.

ये कारीगर अपने साथ देश भर के हस्तशिल्प एवं हस्तकरघा के स्वदेशी दुर्लभ उत्पाद लाए हैं. वहीँ “बावर्चीखाना“ में विभिन्न राज्यों के लजीज पारम्परिक पकवान अपनी सुगंध बिखेर रहे हैं. इसके अलावा रोजाना होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम इस “हुनर हाट“ में आने वाले लोगों के आकर्षण का केंद्र होंगे.

इस मौके पर केंद्रीय जनजातीय कार्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि “हुनर हाट“ भारत की पारम्परिक ताकत और हुनर को अवसर मुहैया करा रहा है. “हुनर हाट“ भारत की पारम्परिक संस्कृति, विरासत को जानने-समझने का एक बड़ा मंच साबित हुआ है.

अर्जुन मुंडा ने कहा कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय एवं जनजातीय कार्य मंत्रालय मिल कर देश के हुनर को वैश्विक पहचान और अंतर्राष्ट्रीय मार्किट-मौका उपलब्ध करा रहे हैं. “हुनर हाट“ एक प्रभावी अभियान है जो आम नागरिक की क्षमता को देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भागीदार बना रहा है.

अगले “हुनर हाट“ का आयोजन चंडीगढ़ में 13 मार्च से 22 मार्च, 2020 तक आयोजित किया जाएगा. आने वाले दिनों में “हुनर हाट“ का आयोजन गुरुग्राम, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, देहरादून, पटना, भोपाल, नागपुर, रायपुर, पुडुचेर्री, अमृतसर, जम्मू, शिमला, गोवा, कोच्चि, गुवाहाटी, भुवनेश्वर, अजमेर आदि में किया जायेगा.

इससे पहले दिल्ली, मुंबई, प्रयागराज, लखनऊ, जयपुर, अहमदाबाद, हैदराबाद, पुदूचेरी, इंदौर आदि स्थानों पर “हुनर हाट“ आयोजित किए जा चुके हैं. इस अवसर पर देश के अलग-अलग क्षेत्रों से आयी महिला दस्तकारों, कारीगरों को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना, रांची से सांसद संजय सेठ, झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं रांची से विधायक सी.पी सिंह एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

संविधान की बदौलत नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक, न्यायिक व राजनीतिक न्याय दिलाने की पहल: मुख्य न्यायाधीश

Next Post

हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Next Post
हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d