रांची: भारतीय जनता युवा मोर्चा पंडरा मंडल की ओर से आज पंडरा में रांची के सांसद संजय सेठ के द्वारा जरुरतमंद लोगों के बीच 100 पैकेट मोदी आहार और मोदी सुरक्षा किट का वितरण किया गया.
सांसद सेठ ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है, जहां एक और पूरी दुनिया को रोना के महामारी से पीड़ित है. वहीं भाजपा के देव तुल कार्यकर्ता दिन-रात गरीबों की सेवा में लगे हुए हैं.
आज पूरे देश में भाजपा के कार्यकर्ता मोदी के प्रेरणा से गरीबों की सेवा में लगे हुए हैं. कोई व्यक्ति भूखा न सोए इसकी चिंता भाजपा के कार्यकर्ता लगातार कर रहे हैं.
सांसद सेठ में सभी लोगों से सोशल डिस्टेंस मेंटेन करने और मास्क लगाने की अपील की. सांसद सेठ ने ऐसे सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता जो सेवा भाव में लगे हैं, धन्यवाद के पात्र हैं.
इस अवसर पर भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार राकेश चौधरी, संजय पोद्दार, सूर्य प्रभात, सुबेश पांडे, अशोक यादव, राजीव रंजन, मंटू, सतीश सिंह, विश्वजीत सिं,ह प्रदीप सिंह, प्रज्ञा मनी, अभय कुमार, अभिनय, निखिल, आलोक परमार विशेष रुप से उपस्थित थे.
यह जानकारी सांसद प्रेस प्रतिनिधि संजय पोद्दार ने दी.

