BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नरेंद्र मोदी स्वयं भ्रष्टाचार के सबसे बड़े प्रतीक : राहुल गांधी

by bnnbharat.com
December 12, 2019
in Uncategorized
नरेंद्र मोदी स्वयं भ्रष्टाचार के सबसे बड़े प्रतीक : राहुल गांधी

नरेंद्र मोदी स्वयं भ्रष्टाचार के सबसे बड़े प्रतीक : राहुल गांधी

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी ने कहा है कि देश में तेजी से महंगाई बढ़ रही है, यह हर व्यक्ति को मालूम है, लेकिन प्रधानमंत्री को यह मालूम नहीं है. वे दूसरी दुनिया में रहते है, उनको छोड़ कर सबको मालूम है कि महंगाई बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि महंगाई बढ़ने से किसान दुखी है, मजदूर परेशान है, लेकिन सरकार 15 से 20 बड़े उद्योगपति दिन भर उन्हें पैसे पकड़ाते है, ये पैसे गरीबों, किसानों और मजदूरों का पैसा है. राहुल गांधी गुरुवार को राजमहल और महागामा में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे.

राहुल गांधी ने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं, तो वो रघुवर दास के साथ क्यों खड़े हैं ? क्योंकि, नरेंद्र मोदी स्वयं भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा प्रतीक हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में गठबंधन की सरकार बनने पर आपका पैसा किसान को सही दाम, पीने का पानी, यूनिवर्सिटी और अस्पताल दिलवाने में जाएगा. उन्होंने कहा कि आज हिंदुस्तान में 45 साल की सबसे ज्यादा बेरोजगारी है. ये नरेंद्र मोदी का काम है. अगर ये सरकार उद्योगपतियों को पैसा देने की बजाय किसानों, मजदूरों को पैसा दे, तो अर्थव्यवस्था फिर मजबूत हो जाएगी और बेरोजगारी खत्म होगी.

उन्होंने कहा कि लोग छत्तीसगढ़ में जाकर देखे, वहां किसी से जमीन नहीं छीनी जा रही, बल्कि टाटा कंपनी से जमीन लेकर वापस किसानों को दे दी गई है. यदि टीवी पर दिनभर नरेंद्र मोदी का चेहरा देखते हो, ये टीवी उन्हीं उद्योगपतियों का है. वहां उनका चेहरा नहीं दिखेगा. क्योंकि हम उनके लिए काम नहीं करते, हम किसानों, मजदूरों, गरीबों का काम करते हैं.

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मीडिया किसानों, मजदूरों, बेरोजगार युवाओं का नहीं है, ये नरेंद्र मोदी के मालिकों यानी 10-15 उद्योगपतियों का है, इसलिए उनका चेहरा मीडिया में नहीं दिखता.
राहुल गांधी ने कहा कि जब कांग्रेस मनरेगा लेकर आए तो, ये लोग बहुत चिल्लाए कि इससे नुकसान होगा. लेकिन हमने उनकी बात नहीं मानी और मनरेगा की वजह से विकास हुआ. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़े-बड़े भाषण करते हैं. चांद की बात करेंगे, रॉकेट की बात करेंगे. झारखंड के पास जल-जंगल-जमीन है, खनिज संपदा है लेकिन, जनता के पास पीने का पानी नहीं है, मोदी उसकी बात नहीं करते. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर किसानों को धान खरीद मूल्य प्रति क्विंटल 2500 दिया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ICC T-20: भारत ने की सीरीज 2-1 से अपने नाम, रैंकिंग में आगे बढ़े कोहली

Next Post

पाक ने किया पुंछ में संघर्ष विराम का उल्लंघन

Next Post
पाक ने किया पुंछ में संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाक ने किया पुंछ में संघर्ष विराम का उल्लंघन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d