BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नरेंद्र मोदी, अमित शाह की गर्जना को रोकेंगे डॉ मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, नीतिश, राबड़ी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी और रामविलास पासवान

by bnnbharat.com
November 14, 2019
in Uncategorized
नरेंद्र मोदी, अमित शाह की गर्जना को रोकेंगे डॉ मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, नीतिश, राबड़ी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी और रामविलास पासवान

नरेंद्र मोदी, अमित शाह की गर्जना को रोकेंगे डॉ मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, नीतिश, राबड़ी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी और रामविलास पासवान

Share on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो चीफ

रांची: झारखंड में पहले चरण का नामांकन पूरा हो गया है. नामांकन पत्रों की जांच के बाद भाजपा, कांग्रेस, झामुमो, राजद, जदयू, लोजपा, सपा, तृणमूल कांग्रेस के बड़े नेता राज्य में चुनाव प्रचार के लिए अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारना शुरू कर देंगे. राष्ट्रीय दल के नेताओं के अलावा झारखंड के क्षेत्रीय दल ने भी स्टार प्रचारकों की सूची तैयार कर ली है, जिनके भरोसे चुनावी नैया पार की जायेगी.

चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, ओम प्रकाश माथुर समेत अन्य के शब्दों के बाण को भेदने के लिए कांग्रेस पार्टी की कार्यवाहक अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, गुलाम नबी आजाद, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, रणदीप सिंह सुरजेवाला, ज्योतिरादित्य सिंधिया, आरपीएन सिंह, समेत राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत भी तैयार हैं.

इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस के सभी वरीय नेताओं को भी चुनावी सभा करने का दायित्व सौंपा है.
महागठबंधन में शामिल दूसरे दल यानी राजद की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पार्टी के तेजस्वी यादव, मीसा भारती, रघुवंश प्रताप सिंह, अब्दुल बारी सिद्दीकी, कांति सिंह, शिवानंद राय, रामचंद्र पूर्वे भी झारखंड आयेंगे.

राजग गठबंधन में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी अपने प्रत्याशियों के समर्थन में भी प्रचार प्रसार करेगी. इसके लिए केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान, चिराग पासवान, अब्दुल खालिक, सूरजभान सिंह, पशुपति नाथ पारस, चंदन सिंह जैसे नेताओं को झारखंड में बुलाने की बातें कही गयी हैं.

झामुमो ने पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन, महागठबंधन के नेता हेमंत सोरेन को अपना स्टार प्रचारक बनाया है. इसके अलावा साइमन मरांडी, सीता सोरेन, विजय हांसदा, लोबिन हेंब्रोम, सुखराम उरांव, जगरनाथ महतो, डॉ महुआ मांझी, रवींद्र नाथ महतो, कमल नयन सिंह, दुलाल भुइंया, मथुरा महतो भी प्रचारक होंगी.

जदयू जो झारखंड विधानसभा के सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है. उनके चुनावी प्रचार का काम काज बिहार के सीएम नीतीश कुमार, प्रशांत कुमार, आरसीपी सिंह, राजीव रंजन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू, मौलाना गुलाम रसूल, रामसेवक सिंह, प्रवीण सिंह, संतोष नाराला, मो अली अशरफ फातमी, लालचंद महतो और खीरू महतो शामिल हैं.

राजग से मोहभंग कर 17 सीटों पर चुनाव लड़नेवाली आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, उमाकांत रजक, अकिल अख्तर, लंबोदर महतो समेत अन्य स्टार प्रचारक का काम करेंगे. तृणमूल कांग्रेस के लिए बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर बैठा समेत अन्य प्रचार करेंगे. वहीं सपा की कमान अखिलेश यादव संभालेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिग बॉस 13: आसिम और हिमांशी से भड़कीं देवोलीना

Next Post

स्पाइसजेट के शेयरों में आई 7 प्रतिशत की गिरावट, सितंबर तिमाही में करना पड़ा नुकसान का सामना

Next Post
स्पाइसजेट के शेयरों में आई 7 प्रतिशत की गिरावट, सितंबर तिमाही में करना पड़ा नुकसान का सामना

स्पाइसजेट के शेयरों में आई 7 प्रतिशत की गिरावट, सितंबर तिमाही में करना पड़ा नुकसान का सामना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d