BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोच्चि से मालदीव के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, सर्वोच्च सम्मान निशान-इजुद्दीन से होंगे सम्मानित

by bnnbharat.com
June 8, 2019
in समाचार
मालदीव पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सोलिह ने की अगवानी, हुआ जबरदस्त स्वागत

मालदीव पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सोलिह ने की अगवानी, हुआ जबरदस्त स्वागत

Share on FacebookShare on Twitter
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से अपने दो दिवसीय मालदीव के दौरे के लिए रवाना हो चुके हैं। पीएम मोदी ने केरल के कोच्चि एयरपोर्ट से मालदीव के लिए उड़ान भरी है। इसके बाद पीएम मोदी रविवार को श्रीलंका का भी दौरा करेंगे। मालदीव में पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान ‘निशान इजुद्दीन’ से सम्मानित किया जाएगा। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज से शुरू हो रहा उनका मालदीव और श्रीलंका का दौरा ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति की अहमियत को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह विदेश यात्रा दोनों समुद्री देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगी।

दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी की पहली विदेश यात्रा

दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी की यह पहली विदेश यात्रा है। वह पहले मालदीव जाएंगे, उसके बाद रविवार को श्रीलंका का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा, श्रीलंका का दौरा वहां हुए भयानक आतंकवादी हमलों के मद्देनजर भारत की उसके साथ मजबूती को जाहिर करने के लिए है। गौरतलब है कि श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना मोदी सरकार के शपथ ग्रहण में भी आए थे।

मालदीव की यात्रा आपसी रिश्तों को और गहरा करेगी

वहीं, मालदीव को बहुमूल्य साझेदार बताते हुए पीएम ने कहा कि इस देश के साथ हमारी संस्कृति और इतिहास का गहरा जुड़ाव रहा है। पिछले कुछ साल में मालदीव के साथ द्विपक्षीय संबंध काफी मजबूत हुए हैं। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि उनकी यह यात्रा आपसी रिश्तों को और गहरा करेगी। मोदी पिछले साल नवंबर में मालदीव के राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में भी शरीक हुए थे।

कोस्टल सर्विलांस रडार सिस्टम करेंगे लॉन्च

प्रधानमंत्री मोदी मालदीव के राष्ट्रपति सोलिह के साथ मिलकर कोस्टल सर्विलांस रडार सिस्टम को लॉन्च करेंगे। इस रडार से हिंद महासागर में भारतीय नौसेना को निगरानी करने में मदद मिलेगी।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आईआईटी के छात्रों ने दिखाया कमाल, 32 किमी दूर से 18 मिनट में ब्लड सैंपल लेकर पहुंचा ड्रोन

Next Post

पोर्शे मैकन फेसलिफ्ट में मिलेगा पावरफुल इंजन, कार की टॉप स्पीड 254kph होगी

Next Post
पोर्शे मैकन फेसलिफ्ट में मिलेगा पावरफुल इंजन, कार की टॉप स्पीड 254kph होगी

पोर्शे मैकन फेसलिफ्ट में मिलेगा पावरफुल इंजन, कार की टॉप स्पीड 254kph होगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d