BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नरेंद्र मोदी का मतलब भ्रष्‍टाचार है: राहुल गांधी

by bnnbharat.com
December 13, 2019
in Uncategorized
नरेंद्र मोदी का मतलब भ्रष्‍टाचार है: राहुल गांधी

नरेंद्र मोदी का मतलब भ्रष्‍टाचार है: राहुल गांधी

Share on FacebookShare on Twitter

जावेद अख्तर

गोड्डा: मेहरमा प्रखंड के राम सुन्दर राम हाई स्कूल बलबड्डा के मैदान में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जनसभा को संबोधित किया. राहुल गांधी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए दिखे. नोटबंदी, पेयजल, बेरोजगारी और महंगाई का मामला उठाते हुए कहा कि मोदी सरकार ने देश के 10 उद्योगपतियों का टैक्स माफ किया है. 21वीं सदी में पानी नहीं है और प्रधानमंत्री मोदी चांद और रॉकेट की बात करते हैं. यहां जल जंगल जमीन सबकुछ है, लेकिन आपको पीने का पानी नहीं है. उन्होंने कहा कि मोदी  ने मेक इन इंडिया बनाया लेकिन यह तो रेप इन इंडिया हो गया है.

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भ्रष्‍टाचारी बताते हुए आरोप लगाया गरीबों से पैसा लेकर देश के 15-20 उद्योगपतियों को दे दिया है. राहुल गांधी ने कहा कि महंगाई के बारे में सबको पता है पर प्रधानमंत्री को शायद नहीं पता होगा क्‍योंकि वे दूसरी दुनिया में रहते हैं और नोटबंदी का जिक्र भी किया. उन्होंने कहा कि नोटबंदी के जरिए गरीबों के जेब से पैसा छीनकर नरेंद्र मोदी ने उद्योगपतियों को पैसा दिया साथ ही कहा कि गठबंधन की सरकार बनी तो किसानों का कर्जा माफ होगा. हम अमीरों की सरकार हटाएंगे और गरीबों की सरकार बनाएंगे और कहा कि चुनाव समाप्त होते ही लोगों पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ेगी. प्याज 200 रुपये प्रति किलो होगा सभी वस्तुओं पर टैक्स बढ़ाने की तैयारी है. केंद्र सरकार पर कई आरोप भी लगाए कहा नरेंद्र मोदी नहीं हूं. मेरा काम झूठ बोलना नहीं है. नरेंद्र मोदी भ्रष्‍टाचार का जिन्‍न है नरेंद्र मोदी का मतलब भ्रष्‍टाचार है.

झारखंड गरीब प्रदेश नहीं है. यहां की जनता गरीब है, किसान गरीब हैं, युवा गरीब हैं. गठबंधन की सरकार बनने के बाद पैसा आपके हाथ में आना शुरू हो जाएगा. आप माल खरीदना शुरू करोगे झारखंड भी छत्‍तीसगढ़ की तरह अमीर हो जाएगा. राहुल गांधी ने कहा कांग्रेस झारखंड मुक्ति मोर्चा और राष्‍ट्रीय जनता दल का गठबंधन राज्‍य को मजबूती प्रदान करेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जनता जानती हैं की किस पार्टी से होगा विकास : रघुवर दास

Next Post

अमित खरे बने उच्च शिक्षा सचिव – स्कूली शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार

Next Post
अमित खरे बने उच्च शिक्षा सचिव – स्कूली शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार

अमित खरे बने उच्च शिक्षा सचिव - स्कूली शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d