BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नासा ने मंगल पर उतरते रोवर का वीडिया किया जारी

by bnnbharat.com
February 23, 2021
in समाचार
NASA ने कहा, धरती के करीब से गुजरेंगे 4 नए एस्टेरोइड

NASA ने कहा, धरती के करीब से गुजरेंगे 4 नए एस्टेरोइड

Share on FacebookShare on Twitter

फ्लोरिडाः नासा ने सोमवार को मंगल ग्रह पर उतरते रोवर की उच्च गुणवत्ता वाली पहली वीडियो जारी की. वीडियो में एक नारंगी और सफेद रंग का पैराशूट खुलते हुए और रोवर लाल ग्रह के धूल भरी सतह पर उतरते नजर आ रहा है. ‘एंट्री एंड डिसेंट कैमरा टीम’ के प्रमुख डेव ग्रूल ने कहा, ” मैं जब भी इसे देखता हूं मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं.” ‘पर्सवियरन्स’ रोवर पुरातन सूक्ष्म जीवन के संकेतों की तलाश करेगा एवं एक दशक में धरती पर लाल ग्रह के चट्टान के प्रमाणिक नमूनों को लाने का भी प्रयास करेगा.
नासा का रोवर ‘पर्सवियरन्स’ शुक्रवार तड़के मंगल की सतह पर उतरा था. यह जेजोरो क्रेटर (महाखड्ड) में उतरा है. यह नासा द्वारा अब तक भेजा गया सबसे बड़ा और सर्वाधिक उन्नत रोवर है.
रोवर के मंगल की सतह पर उतारने को लेकर गठित की गई टीम के प्रमुख एन चैन ने कहा, ” यह वीडियो और तस्वीरें हमारे सपनों का हिस्सा हैं.”
इससे पहले, नासा ने मंगल ग्रह पर उतरते रोवर की पहली तस्वीर जारी की थी. नासा ने इस कार्य के लिए अंतरिक्ष यान में 25 कैमरे लगाए गए थे. आवाज रिकॉर्ड करने के लिए दो माइक्रोफोन भी इसमें लगे हैं
गौरतलब है कि नासा के अब तक के सबसे जोखिम भरे और ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण इस अभियान का उद्देश्य यह पता लगाना है कि मंगल ग्रह पर क्या कभी जीवन था.
अभियान के तहत ग्रह से चट्टानों के टुकड़े भी लाने का प्रयास किया जाएगा जो इस सवाल का जवाब खोजने में अहम साबित हो सकते हैं.
1970 के दशक के बाद से अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी का यह नौवां मंगल अभियान है. चीन ने अपने मंगल अभियान के तहत ‘तियानवेन-1’ पिछले साल 23 जुलाई को लाल ग्रह रवाना किया था.
यह 10 फरवरी को मंगल की कक्षा में पहुंचा. इसके लैंडर के यूटोपिया प्लैंटिया क्षेत्र में मई 2021 में उतरने की संभावना है. यूएई का मंगल मिशन ‘होप’ भी इस महीने मंगल की कक्षा में प्रवेश कर गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उत्तराखंड के Cm रावत ने गृह मंत्री अमित शाह से मांगा हेलिकॉप्टर

Next Post

पंचायती राज स्वशासन परिषद की बैठक, आठ प्रखंड समन्वयकों को सेवा विस्तार

Next Post

पंचायती राज स्वशासन परिषद की बैठक, आठ प्रखंड समन्वयकों को सेवा विस्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d