BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नासा ने शेयर की ब्रह्मांड की चौंकाने वाली अद्भुत तस्वीरें

by bnnbharat.com
December 6, 2020
in समाचार
नासा ने शेयर की ब्रह्मांड की चौंकाने वाली अद्भुत तस्वीरें
Share on FacebookShare on Twitter

अमेरिका: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने हाल ही में पृथ्वी के बाहर यानी ब्रह्मांड की कुछ अद्भुत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं. एक नजर में यह तस्वीरें अविश्वसनीय लगती हैं लेकिन दूसरे ही समय ये आपको अपनी सुंदरता से स्तब्ध महसूस कराने की क्षमता रखती हैं. 

नासा के चंद्र एक्स-रे ऑब्जर्वेटरी के आधिकारिक इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट से इन फोटो को शेयर किया गया है. ब्लैकहोल के चारों और घुमने वाले पदार्थ से लेकर निहारिक को रोशन करने वाले एक सितारे तक, यह चित्रों का खजाना है जो आपको हक्का-बक्का या अवाक छोड़ देगा.

नासा ने जो सबसे पहले तस्वीर शेयर की है, उसमें टी टौरी नाम का एक सितारा है, जो वैरिएबल नेबुला एनजीसी 1555 को प्रकाशित करता है. नासा ने आगे समझाया कि एक वैरिएबल नेबुला एक परावर्तन नेबुला है जो कि रोशनी में चमकता है और ये रोशनी एक सितारे में परिवर्तन के कारण चमक में उतार-चढ़ाव से पैदा होती है. यह पृथ्वी से 400 प्रकाश वर्ष दूर है.

अगली तस्वीर जो नासा से साझा की, उसमें उन्होंने बताया कि इस तस्वीरे में सफेद स्रोत तेजी से घूमने वाला पल्सर, एक न्यूट्रॉन स्टार है. पल्सर उच्च ऊर्जा कणों की एक हवा पैदा कर रहा है जो अपने आस-पास फैल रहा है.

तीसरी तस्वीर में ओरियन नेबुला की जानकारी दी गई है. इस तस्वीर को देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी. यह तस्वीर इतनी मनमोहक है कि आप इसके लिए कुछ नहीं बोल पाएंगे, बस इसे देखते रहेंगे. 

चौथी तस्वीर भी बहुत सुंदर और अविश्वसनीय है. इस तस्वीर में नासा ने बताया कि जैसा कि पदार्थ ब्लैकहोल के बाहर घूमता है, इसे कणों और और विद्युत चुंबकीय ऊर्जा के जेट के रूप में पुनःनिर्देशित किया जा सकता है. तस्वीर में देखा जा सकता है कि शक्तिशाली जेट आकाशगंगा सिग्नस ए के केंद्र में सुपरमैसिव ब्लैकहोल से निकल रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रदर्शन न करने देने पर बाबूलाल के भाई का आपत्तिजनक बयान, कहा- SDM को ट्रैक्टर में बांधकर घसीटेंगे

Next Post

कुछ अलग करने की चाह… रांची की बेटी 28 लाख की नौकरी छोड़ बना रही ऑर्गेनिक सैनेटरी पैड्स

Next Post
कुछ अलग करने की चाह… रांची की बेटी 28 लाख की नौकरी छोड़ बना रही ऑर्गेनिक सैनेटरी पैड्स

कुछ अलग करने की चाह... रांची की बेटी 28 लाख की नौकरी छोड़ बना रही ऑर्गेनिक सैनेटरी पैड्स

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d