नई दिल्ली:- अमेरिका की नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर मोरक्को में स्थित एंटी एटलस पर्वत की तस्वीर शेयर की है. इस पर्वत का निर्माण करीब 8 करोड़ साल पहले अफ्रीकन और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेट के एक दूसरे के टकराने से हुआ था. ये तस्वीर रंगों की विभिन्न परतों में दिख रही है. नासा ने इसके रंगीन होने की वजह का खुलासा भी कैप्शन में करते हुए बताया है कि तस्वीर इंफ्रारेड लाइट में खींची गई है जिसे नग्न आंखों से देख पाना संभव नहीं है. इस तस्वीर को पृथ्वी के ऑर्बिट में घूम रहे सैटेलाइट के जरिए खींचा गया है. नासा ने लिखा है “आइए आपको ऑर्बिट में घूम रहे सैटेलाइट के जरिए धरती की सतह पर 440 मील (708 किमी) लंबे एक रंगीन सफर पर ले चलते हैं, तो चलें ? मोरक्को के दक्षिण पश्चिम में स्थित इस शानदार तस्वीर में हम गौरवशाली एंटी-एटलस पर्वत को देख रहे हैं जो 8 करोड़ साल पहले अफ्रीकी और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेट के टकराने के चलते हुआ था. एक विशाल टक्कर जिसने टेथीस सागर को पूरी तरह खत्म कर दिया था.”
https://www.instagram.com/p/CK41tmQB84N/?igshid=1pmufp42dvb2x

