BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेेडियम मोटेरा का उद्घाटन

by bnnbharat.com
February 24, 2021
in समाचार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेेडियम मोटेरा का उद्घाटन
Share on FacebookShare on Twitter

अहमदाबादः राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम मोटेरा का उद्घाटन किया. भारत इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच डे नाइट होने वाला है पिंक बॉल से होगा. इस मैदान पर पहले भी मुकाबले हो चुके हैं लेकिन कुछ वक्त पहले गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन ने फिर से बनाने का फैसला किया, रिपोर्ट्स के अनुसार इस मैदान को बनाने में लगभग 800 करोड़ रुपये लगे हैं. इस स्टेडियम में पहले भी मैच हुए, लेकिन गुजरात क्रिकेट संघ (जीसीए) ने इस स्टेडियम को नया रूप दिया है जिसके बाद यह दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बन गया है. इस स्टेडियम में 1,32,000 दर्शक बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठा सकते हैं.
अहमदाबाद: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मोटेरा के सरदार पटेल स्टेडियम (विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम) के भूमिपूजन पटिका का अनावरण किया।
नए मोटेरा स्टेडियम में 75 कॉरपोरेट बॉक्स हैं एक कॉरपोरेट बॉक्स की क्षमता 25 लोगों की है. पाकिर्ंग के मामले में भी इस स्टेडियम में किसी तरह की कमी नहीं रखी गई है. 10,000 दो पहिया वाहनों के अलावा 3000 कार इस स्टेडियम में पार्क की जा सकती हैं. स्टेडियम में क्लबहाउस भी है जिसमें 55 कमरे बने हुए हैं. इसमें इनडोर आउटडोर स्पोर्टस फैसेलिटी, रेस्टोरेंट्स, ओलम्पिक साइज स्विमिंग पूल, जिम, पार्टी एरिया भी है. यह स्टेडियम सिर्फ क्रिकेट की सुविधाएं ही मुहैया नहीं कराता बल्कि इसमें फुटबाल, हॉकी, बास्केटबॉल, कबड्डी, मुक्केबाजी, टेनिस, रनिंग ट्रैक आदि अकादमियों की भी व्यवस्था है. भारत ने इस मैदान पर कुछ 12 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्हें चार में जीत दो में हार का सामान करना पड़ा है. जबकि 6 मैच ड्रॉ रहे हैं. सबसे पहला मैच साल 1983 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ हुआ था जिसमें भारत को हार का सामना करना पड़ा. भारत ने श्रीलंका के खिलाफ यहां तीन टेस्ट खेले हैं दो जीते एक ड्रॉ रहा है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दो टेस्ट मैच में एक जीता एक हारा है. पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए एक टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था. न्यूजीलैंड के किलाफ खेले गए तीन मुकाबले भी ड्रॉ पर खत्म हुए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ यहां दो मैच खेले गए एक जीता एक ड्रॉ रहा है. साल 2012 में भारत ने यहां मैच जीता था जबकि साल 2001 का टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ था. इस मैदान पर सर्वाधिक स्कोर 583 बना है सबसे कम 76 का है. इस मैदान पर वनडे की बात की जाए तो 15 वनडे मुकाबलों में टीम इंडिया ने सात जीते हैं 8 में हार का सामना करना पड़ा है. पहले वनडे मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 1984 में हुआ था जिसमें भारत को हार का सामना करना पड़ा था. आखिरी वनडे मैच साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ हुआ था जिसमें भारत जीता था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मोटेरा स्टेडियम का अब नरेंद्र मोदी स्टेडियम होगा नाम

Next Post

युवक-युवती का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Next Post
आपसी विवाद में पति ने पत्नी की गला रेत कर हत्या की

युवक-युवती का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d