BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नागालैंड विधानसभा में पहली बार बजा राष्ट्रगान, 58 सालों में पहली बार हुआ ऐसा

by bnnbharat.com
February 22, 2021
in समाचार
नागालैंड विधानसभा में पहली बार बजा राष्ट्रगान, 58 सालों में पहली बार हुआ ऐसा
Share on FacebookShare on Twitter

नागालैंड:- विधानसभा में 7वां सत्र शुरू होने से पहले एक ऐतिहासिक घटना घटित हुई है. दरअसल यहां राज्य गठन के 58 साल बाद पहली बार विधानसभा में सत्र की शुरुआत से पहले राष्ट्रगान का उद्घोष किया गया है. बताया जा रहा है कि नागालैंड में 12 फरवरी को 13वीं विधानसभा के 7वें सत्र की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई है.

नागालैंड के स्पीकर शेरिंगैन लोंग्कुमेर का कहना है कि विधानसभा में राष्ट्रगान बजाने का फैसला उनका था. वहीं इस संबंध में मुख्यमंत्री नीफियू रियो की अध्यक्षता वाली सरकार से सहमति मांगी गई थी. उनका कहना है कि इस बार हम विधानसभा में राज्यपाल का स्वागत करने के लिए एक नया समारोह शुरू करना चाहते थे. चूंकि वह संवैधानिक प्रमुख हैं, इसलिए हमेशा उनके स्वागत राष्ट्रगान के साथ शुरू होता है.

बता दें कि नागालैंड के स्पीकर शेरिंगैन लोंग्कुमेर 2019 में आंग्लेंडेन से हुए उप-चुनाव में विधानसभा के लिए चुने गए थे. वह नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के सदस्य के रूप में चुने गए थे. वहीं नागालैंड राज्य का गठन 1 दिसंबर, 1963 को हुआ था. जिसके बाद जनवरी 1964 में पहली बार विधानसभा चुनाव कराए गए. इसके बाद 11 फरवरी को पहली विधानसभा का गठन किया था. विधानसभा और राज्य गठन के इतने सालों बाद भी नागालैंड में राष्ट्रगान की गूंज नहीं सुनाई दी थी. जिसे लेकर विधानसभा आयुक्त डॉ. पीजे एंटनी ने कहा है कि विधानसभा में राष्ट्रगान पर किसी तरह की कोई रोक नहीं थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एन.एस.यू.आई ने डी.ए.वी कपिलदेव के प्राचार्य का किया घेराव

Next Post

BJP नेता राम माधव का बड़ा बयान- सोशल मीडिया रेगुलेट करने जा रही है सरकार, इससे बढ़ रही तानाशाही

Next Post
BJP नेता राम माधव का बड़ा बयान- सोशल मीडिया रेगुलेट करने जा रही है सरकार, इससे बढ़ रही तानाशाही

BJP नेता राम माधव का बड़ा बयान- सोशल मीडिया रेगुलेट करने जा रही है सरकार, इससे बढ़ रही तानाशाही

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d