BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झालमुड़ी बेच रही है राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियन ममता

by bnnbharat.com
February 28, 2021
in समाचार
झालमुड़ी बेच रही है राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियन ममता
Share on FacebookShare on Twitter


धनबादः जिन हाथों में देश के लिए कोहिनूर जितने का सपना था अब वो सपना, सपना ही रह गया. 13 साल की उम्र में अंडर-13 तीरंदाजी में गोल्ड मेडल जीतकर नेशनल चैम्पियन का खिताब हासिल करने वाली ममता अब बदहाली की जिंदगी जी रही हैं. घर की आर्थिक तंगी और बूढ़े मां-बाप को देखते हुए ममता एक छोटी सी दुकान लगाकर झालमुड़ी बेचने को मजबूर है. रोजाना 100-200 रुपये की आमदनी हो जाती है. इससे ममता किसी तरह अपना घर चला लेती हैं.
धनबाद के तेलीपाड़ा की रहने वाली ममता ने महज 13 साल की उम्र में अंडर-13 तीरंदाजी में गोल्ड मेडल जीतकर नेशनल चैम्पियन का खिताब हासिल किया था. धनबाद में लोग ममता को ‘गोल्ड गर्ल’ के नाम से जानने लगे. लेकिन आर्थिक हालात बिगड़ने के बाद ममता को झालमुड़ी बेचने के लिए मजबूर होना पड़ा.
ममता का कहना है कि अंडर-13 तीरंदाजी में गोल्ड मेडल जीत चुकी हूं. नेशनल चैम्पियनशिप में भी फर्स्ट आई हूं. इसके अलावा कई और खेल में हिस्सा ले चुकी हूं. ममता ने कहा कि मैं भी खेलना चाहती थी, लेकिन किसी ने हमें मदद नही की.
घर की आर्थिक स्थिति भी दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही थी, तो मैंने कुछ काम करने की ठानी. फिर मैं एक दुकान में झालमुड़ी बेचने लगी. कहीं से थोड़ी मदद मिलती तो देश का नाम और रोशन करती.
वहीं, ममता की मां का कहना है कि ममता के तीर का निशाना कभी नहीं चूकता था. कई जगह खेल कर आई है. जितना टोकरी में चना देख रहे हैं, उस टोकरी में उतना ही मेडल जीत कर आई है. लेकिन वो सब अब किस काम का. मेरी बेटी पर किसी ने ध्यान नहीं दिया. वो अब झालमुड़ी बेच रही है. कुछ तो करना पड़ेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नए साल का पहला मिशन, isro ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया अमेजोनिया-1 समेत 18 उपग्रह,अंतरिक्ष में भेजी भगवद्गीता और मोदी की फोटो

Next Post

एक चूक ने ले ली 33 तोतों की जान!

Next Post

एक चूक ने ले ली 33 तोतों की जान!

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d