नई दिल्लीः नेशनल एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट एक बार फिर टल गया है.टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस (Tata Institute of Social Science, TISS) आज नेशनल एंट्रेंस टेस्ट (TISS National Entrance Test, TISSNET 2021) के नतीजों की घोषणा नहीं करेगा. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस परीक्षा के नतीजे 25 मार्च को जारी किए जाएंगे. ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा. वहीं रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर tiss.edu पर नतीजे चेक कर सकते हैं इसके अलावा चाहें तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट देख सकते हैं.
टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस की ओर से जारी एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर https://www.tiss.edu/” rel=”nofollow जाएं. इसके बाद होमपेज पर, परिणाम के लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद डिस्प्ले स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा. इसके बाद अपने क्रेडेंशियल्स के साथ लॉगिन करें. इसके बाद TISSNET परिणाम 2021 स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा. इसके बाद परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए रख लें.

