बिश्वजीत शर्मा,
साहेबगंज: बरहरवा थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने 74वां स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर थाना परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दिया. साथ ही पुलिस के जवानों ने तिरंगे को गाॅड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया.
इस मौके पर वहां मौजूद उपस्थित सभी लोगों ने झंडोत्तोलन के बाद तिरंगे को सलामी देते हुए राष्ट्रीय गान गाया और भारत माता जय की नारे लगाए.
इस शुभ अवसर पर गणमान्य लोग, राजनीतिक दलों के लोगों के अलावा पुलिस के पदाधिकारी एवं जवान मौजूद थे.
वहीं थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हम सभी भारतीय के लिए एक प्रेरणा का काम करता है. आज ही के दिन हमें आजादी मिली थी. इसलिए यह तिरंगा झंडा हमारे लिए आन बान और शान का प्रतीक है.

