BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कुश्ती में राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता की सैनिटाइजर पीने से मौत

by bnnbharat.com
October 21, 2020
in समाचार
कुश्ती में राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता की सैनिटाइजर पीने से मौत
Share on FacebookShare on Twitter

हरियाणा: जिंदगी में किस तरह का मोड़ आ जाए कोई नहीं जानता. कुछ इसी तरह की कहानी सैनिटाइजर पीकर मरने वाले हवालाती अजय ठाकुर उर्फ अज्जू की है. हिमाचल प्रदेश स्थित नालागढ़ के सैनी माजरा निवासी अजय को राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल मिला था. इतना ही नहीं उसने सेना में तीन साल सूबेदार के पद पर भी अपनी सेवाएं दीं लेकिन उसका मन नहीं लगा और उसने नौकरी छोड़ दी. बता दें कि अजय की सैनिटाइजर पीने से मौत हुई है.

अजय अपने दोस्त वीके राणा के साथ मिलकर सैनी माजरा में खोले गए बजरंग अखाडे़ में युवाओं को पहलवानी के दाव-पेंच सिखाने शुरू कर दिए. इस समय भी अखाड़े में करीब दो दर्जन युवा ट्रेनिंग ले रहे हैं. करीब 11 माह पूर्व पंचकूला में हुई डकैती में क्राइम ब्रांच ने घटना के आठ माह बाद शक की बिनाह पर उसे घर से गिरफ्तार किया था. इसके बाद से ही अजय परेशान था और पिछले तीन माह से जेल में बंद अजय दो दिन से सैनिटाइजर पी रहा था. हालात ज्यादा बिगड़ने पर नागरिक अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई थी. 

डॉक्टरों के पैनल ने करवाया पोस्टमार्टम

मंगलवार मजिस्ट्रेट के समक्ष हुई वीडियोग्राफी में डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम कराया. हेड कांस्टेबल बलजीत सिंह के अनुसार मृतक के पिता बलवंत सिंह व दोनों चाचा ने उसकी मौत पर कोई संशय जताए बिना इसे बीमारी बताया. मृतक के एक बेटा और बेटी हैं. अजय के दोस्तों जगतराम, लखविंदर, बंटी और वीके राणा ने तमाम जानकारी दी. 

यह हुई थी घटना 

मृतक के साथी हवालाती ने बताया था कि अजय पिछले दो दिन से सैनिटाइजर पी रहा था. रोकने पर नहीं माना. उसने कैंटीन से सैनिटाइजर की दो बोतलें हाथ धोने की कहकर खरीदी थीं. तबीयत बिगड़ने पर उसे नागरिक अस्पताल रेफर किया. जेल अधीक्षक लखबीर सिंह ने भी मौत का यही कारण होने का शक जताया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नवरात्रि के पांचवे दिन होती है स्कंदमाता की पूजा, मिलता है वैभव और संतान सुख

Next Post

बिहार विधानसभा चुनाव: कांग्रेस आज जारी करेगी घोषणा पत्र

Next Post
बिहार विधानसभा चुनाव: कांग्रेस आज जारी करेगी घोषणा पत्र

बिहार विधानसभा चुनाव: कांग्रेस आज जारी करेगी घोषणा पत्र

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d