रांचीः ह्यूमन राइट्स कमीशिन( मानवाधिकार आयोग) ने राजधानी में हुए सचिन वर्मा मॉब लिंचंग मामले में रांची के डीसी और एसएसपी से 14 बिंदुओं पर जवाब मांगा है. जिसमें कहा गया है कि जवाब में स्पष्ट होना चाहिए कि मौत की असली वजह क्या है. सचिन को कब और कहां से गिरफ्तार किया गया था और उसकी गिरफ्तारी का कारण क्या था. आयोग ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की पूरी वीडियो फुटेज भी जमा करने के लिए कहा है. साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट को टेक्स्ट फॉर्मेट में मांगा है. इसमें खासकर यह पूछा गया है कि इसमें किस प्रकार की इंज्यूरी सामने आई थी. उन सभी को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हाइलाइट कर के जमा करने के लिए कहा गया है. इसके साथ ही एफएसएल रिपोर्ट के मुताबिक मौत के मुख्य कारणों की भी जानकारी मांगी गई है.

