साहेबगंज: BSK College बरहरवा के NSS unit 1, 11, 111, V द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई. सर्वप्रथम सभी NSS स्वयंसेवक को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई. उसके बाद स्वयंसेवक एवं NSS कार्यक्रम पदाधिकारियों ने एकता हेतु दौड़ लगायी। राष्ट्रीय एकता एवं सरदार पटेल के विचारों पर एक गोष्ठी आयोजित की गई.
इस मौके पर सभी NSS कार्यक्रम पदाधिकारियों डा0 चंदन बोहरा, डा0 श्याम किशोर सिंह, डा0 बाल गोबिंद ने राष्ट्रीय एकता विषय पर अपने अपने विचार व्यक्त किये। एकता में ही बल है यह पाठ सभी सदस्यों को पढाया गया. इस मौके पर NSS स्वयंसेवक दीनानाथ महतो, प्रिया चौधरी, मौसम झा, संजय ठाकुर, बिक्रम जान टुडू, बाबुलाल हांसदा दिलशान खातुन, शाहरुख खान के अलावा बहुत सारे स्वयंसेवक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

