BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

by bnnbharat.com
February 8, 2020
in Uncategorized
व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Share on FacebookShare on Twitter

गुमला: नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार व्यवहार न्यायालय गुमला में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला जितेंद्र प्रसाद सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ के बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए यह बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के द्वारा हर सुलहनिय मामलों के निष्पादन का यह सुनहरा अवसर होता है. इस क्रम में बैंक लोन कर्ज माफी, बिजली भुगतान, इत्यादि से संबंधित, दीवानी एवं फौजदारी के सुलहनिय मामलों का निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन ही हो जाता है. लोक अदालत में दोनों पक्षों की जीत होती है तथा समय की भी बचत होती है. साथी ही साथ आपसी संबंध भी मधुर बना रहता है.

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं अन्य अतिथिगण संबोधित करते हुए यह कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अधिक से अधिक वादों का निपटारा करें एवं आम नागरिकों को जिसके ऊपर बाद चल रहा है उन्हें सुलह के आधार पर निष्पादित करें तथा आम नागरिकों को राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव आनंद सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों का निष्पादन हेतु कुल कुल 8 बैंच का गठन किया गया है जिसमें बैंक से संबंधित मामलों एवं बिजली के संबंधित मामलों के लिए अलग-अलग पीठों का गठन किया गया है तथा वही न्यायालय में संबंधित मामलों के लिए अलग-अलग पीठों का गठन किया गया था.

आज इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 396 मामलों का निष्पादन किया गया तथा 96 लाख 86 हजार 460 रुपये की राजस्व वसूली की गई. अपराधिक सुलहनिय के 19 मामलों, बिजली बिल के 16 मामले, मोटर एक्सीडेंट के 9 मामलों, बैंक लोन संबंधित 169 मामलों तथा अन्य 121 मामलों का निष्पादन किया गया. जिसमें कुल 96 लाख 86 हजार 460 रूपये के राजस्व की प्राप्ति हुई. मोटर एक्सीडेंट के कुल 9 मामलों में पीड़ितों को मिला 37,50,000 का मुआवजा.

इस कार्यक्रम में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश लोलार्क दुबे, एसबी होजा, कमलजीत चोपड़ा, राकेश कुमार मिश्रा, अंजनी अनुज, दुर्गेश चंद्र अवस्थी, कुसुम कुमारी, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विनोद कुमार, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी उत्तम सागर राणा, एसडीजीएम गुमला नंदलाल, अध्यक्ष बार एसोसिएशन गुमला अमित कुमार पांडे, जिया-उल-हक मनीष कुमार तथा हाशिम उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दलहन की मिश्रित खेती से आय दोगुनी, किसानों ने किया मोदी के सपने को साकार

Next Post

खेल जीवन को देगा नया आयाम: जिशान कमर

Next Post
खेल जीवन को देगा नया आयाम: जिशान कमर

खेल जीवन को देगा नया आयाम: जिशान कमर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d