BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह विशेष: बच्चों के लिए स्थानीय पोषक खाद्य पदार्थ

by bnnbharat.com
September 4, 2020
in Uncategorized
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह विशेष: बच्चों के लिए स्थानीय पोषक खाद्य पदार्थ
Share on FacebookShare on Twitter

राहुल मेहता, समन्वयक, झारखण्ड फोर्सेस

(फोरम फॉर चाइल्ड केयर एंड क्रेशेश)

सुकरी ने घर साफ़ करते हुए मकान मालकिन से कहा- ‘पता नहीं क्यों बेटी और कमजोर होती जा रही है’. मालकिन ने भी अपने पढ़े-लिखे होने का फ़र्ज़ निभाया और उसे उपदेश दे डाला. बेटी को हरी साग-सब्जियां खिलाओ और दूध पिलाओ. अंडा में प्रोटीन बहुत होता है, हो सके तो वह भी खिलाओ. सुकरी ने तो कुछ बोला नहीं, पर खुद को कोसते हुए- बुदबुदाई, अगर ये सब खरीदने का सामर्थ्य रहता तो बच्ची कमजोर ही क्यों होती?

  • क्या आपके बच्चे में भी पोषण तत्व की कमी है?
  • क्या सभी पोषक पदार्थ बहुत मंहगे  होते हैं?
  • क्या आप कुछ ऐसे पोषक पदार्थ के बारे में बता सकते हैं जिसे आमतौर पर लोग अनुपयोगी समझ कर फेंक देते हैं.

पोषक भोजन की आवश्यकता 

हमारे शरीर द्वारा पोषण का उपयोग विकास, ऊर्जा, प्रजनन और संरक्षण के लिए होता है. स्वस्थ शरीर के लिए अच्छा पोषण और अच्छा पोषण के लिए संतुलित भोजन जरुरी है. खराब पोषण का अर्थ सिर्फ अपर्याप्त भोजन ही नहीं बल्कि असंतुलित सेवन भी है जिसके परिणामस्वरूप कुपोषण और बीमारी हो सकती है. उचित पोषण के लिए केवल पेट भरना ही काफी नहीं बल्कि ऊर्जा देने वाले, शारीरिक विकास वाले, बीमारी से बचाने वाले खाद्य पदार्थो का सेवन भी जरुरी है. लेकिन जहाँ पेट भरना भी मुश्किल हो वहाँ पोषक तत्व के बारे में सोचता कौन है?

आवश्यक पोषक तत्व के प्रकार और मात्रा

निर्धनता और आभाव के साथ पोषक तत्व की चुनौती जुड़ी हुई है लेकिन ऐसा नहीं है कि सामर्थ्यवान भी असंतुलित भोजन नहीं करते. प्राथमिक स्तर में ही विद्यालयों में पोषक तत्वों के बारे में पढ़ाया जाता है परन्तु उस जानकारी का उपयोग परीक्षा में ज्यादा जीवन में कम होता है. कभी-कभी उचित जानकारी के आभाव में भी लोग उपलब्ध संसाधन का समुचित प्रयोग नहीं कर पातें.

बच्चों में स्थानीय पोषण के द्वारा स्वस्थ्य जीवन

बच्चे के लिए जीवन के प्रारंभिक छ: महीनों में माँ का दूध सर्वोत्तम आहार है. इन छ: महीनों में बच्चों को केवल माँ का दूध देना उचित होता है. लेकिन उसके बाद बात घूम-फिर कर वहीं आ जाती है. अगर संसाधन सीमित हैं तब क्या करें? झारखण्ड में अनेक सस्ते और पोषक खाद्य पदार्थ प्राकृतिक रूप से उपलब्ध हैं जिनका समुचित उपयोग भोजन को संतुलित और पोषक बना सकती है.

  • शरीर को ऊर्जा देने वाले खाद्य पदार्थ का स्रोत: अनाज, चावल, सब्जी, मकई, फल, दूध आदि
  • प्रोटीन खाद्य पदार्थों का स्रोत:  साग (सहजन, पेचकी, फूलगोभी, मेथी आदि) मडुवा, सेम, बोदी, घोंघा, मछली, अंडा, आदि 
  • विटामिन और खनिज वाले खाद्य पदार्थ का स्रोत: हरी साग-सब्जियां जैसे- पेचकी, सहजन, चौगाई, मूली, गाँठ गोभी साग, फूलगोभी साग, पालक साग, पत्ता गोभी, बोदी, टमाटर, आम, गाजर, अमरुद, आंवला सहित अन्य स्थानीय साग और फल, चुड़ा आदि.  

समुचित उपयोग

पीला फल को या पालक को विटामिन ‘ए’ का अच्छा स्रोत माना जाता है. पर ये मंहगे होते हैं. यही नहीं दोनों के माइक्रोन्यूट्रीएंट गुणों की तुलना करें तो आसानी से उपलब्ध अरबी या पेचकी साग (10278) और सहजन साग (6780) मंहगे आम (2743) और पालक (5580) से काफी ज्यादा पौष्टिक हैं. बेकार समझ कर फेंक दिया जाने वाला फूलगोभी साग (626) का ज्यादा सेवन कैल्सियम के लिए दूध (1268) की कमी पूरी कर सकती है. इसी प्रकार अनेक सस्ते और आसानी से उपलब्ध पदार्थों का ज्यादा सेवन संभव है जो भोजन को पौष्टिक बन सकता है.

पोषक तत्व

हमारे आस-पास आसानी से उपलब्ध खाद्य पदार्थों में पोषण मूल्यों के बारे में जानकारी हासिल कर इसी अनुसार इनका सेवन किया जा सकता है.

खाद्य पदार्थविटामिन एविटामिन सीआयरनप्रोटीनकैल्शियमकैलोरी
कच्चू/अरबी साग1027862103.922756
शलगम साग939614728.42.817029
सहजन साग67802200.856.744092
फूलगोभी साग0000405.962966
सरसो साग26223316.30415534
पालक साग55802810.9027326
चौलाई साग5520993.490439745
मूली साग5296810.093.826528
मेथी साग23.40521.934.439549
गाँठ गोभी साग 414614713.33.574043
पका आम2743161.30.64574
पका पपीता66657170.61732
गाजर18900310.030.98048
मड़ुआ/ रागी42003.93.7344328
चुड़ा200034600206.6
संतरा1104300.320.74848
गाय का दूध174020.23.212067
अमरुद002120.270.91051
आँवला096001.20.51058
सेम34272.67.450158
पत्ता गोभी1201240.81.83927
बोदी60720420.13.429038
घोंघा00000012.6132174
केकड़ा00000011.21606169
रेहू मछली00001.016.665097
खजूर0000961.222144

याद रखें पोषण खाद्य पदार्थ के पोषण मूल्यों और उसके मात्रा पर निर्भर करती है.

कुछ पदार्थ का ज्यादा और नियमित सेवन संभव है, कुछ का नहीं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नि:शुल्क युनिफार्म वितरण का किया गया शुभारम्भ

Next Post

मऊरानीपुर से इलाहाबाद जाने के लिए नहीं है एक भी ट्रेन

Next Post
मऊरानीपुर से इलाहाबाद जाने के लिए नहीं है एक भी ट्रेन

मऊरानीपुर से इलाहाबाद जाने के लिए नहीं है एक भी ट्रेन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d