रांची: राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के तत्वाधान में हरमू स्थित आशीर्वाद भवन में प्रखर स्वतंत्रता सेनानी एकीकृत बिहार के पूर्व खान भूतत्व मंत्री समाजवादी नेता पूरन चंद की जयंती, प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई. कार्यक्रम की शुरूआत उनके तस्वीरों पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया.
प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि पूरन चंद बड़े स्वतंत्रता सेनानी समाजवादी प्रखर वह सादगी से रहने वाले नेता थे. उन्होंने समाज सेवा के लिए अपना सर्वस्व निछावर कर दिया. डाल्टनगंज विधानसभा से 4 बार विधायक व बिहार सरकार में खान भूतत्व मंत्री रहने के बावजूद भी अपने परिवार के लिए कुछ भी नहीं किया. उन्होंने अंतिम समय गुरबत में रहने के बावजूद भी समाज सेवा के प्रति सदैव लगे रहे. वर्तमान समय में आज के समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं. उनके जीवन का अनुसरण कर समाज को नई दिशा दी जा सकती है. आज उनके विचारधारा पर चलने से ही समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास हो सकता है.
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चौरसिया, ओम साहू (अखिल भारतीय तैलिक साहू समाज राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष), अधिवक्ता अशोक चौरसिया (प्रदेश महासचिव), रघुनाथ शरण चौधरी, ध्रुव प्रसाद, इंजीनियर विजय साहू, आरबी सहाय झारखंड तेली संघर्ष मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष धर्म दयाल साहू, धनेश्वर साहू, बंधु साहू, अजय कुमार, अजीत चौधरी, केडी सोनी, अजय साहू सहित कई लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष संजय चौरसिया ने किया.

