रांचीः भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रशीद अंसारी एवं महामंत्री एसएम अकरम 8 दिसंबर को रांची पहुंचेंगे. भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी मोहम्मद तारिक इमरान ने जानकारी दी कि दिन के 11:00 बजे रशीद अंसारी रांची एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे.
12:00 बजे वह कांके रोड स्थित पिठोरिया स्कूल में मुस्लिम समुदाय के कार्यक्रम में भाग लेंगे. शाम के 4:30 बजे वह रिसालदार नगर में मुस्लिम समुदाय के कार्यक्रम में शामिल होंगे. शाम 6:00 बजे रशीद अंसारी, मनी टोला मस्जिद अली चौक स्थित वार्ड पार्षद के घर के पास कार्यक्रम में शामिल होंगे.
रात 8:00 बजे वह कांटा टोली स्थित रमजान कॉलोनी में मुस्लिम समुदाय के साथ बैठक करेंगे. राशिद, रात्रि विश्राम रांची में ही करेंगे. 9 दिसंबर को दिन के 11:00 बजे गुदड़ी में मुस्लिम समुदाय के कार्यक्रम में शामिल होंगे.
दिन के 3:00 बजे वे भाजपा के मीडिया सेंटर में प्रेस को संबोधित करेंगे. शाम 4:30 बजे वे इलाही नगर दीपाटोली में मुस्लिम समाज के साथ बैठक करेंगे.
इस अवसर पर कमाल खान, सोना खान, काजिम कुरेशी भी उपस्थित होंगे. इसके बाद शाम 6:30 बजे वे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे.

